{"_id":"660eecb2c94a0548740e9b63","slug":"dead-body-found-on-naugawan-sasrauli-road-identification-done-on-phone-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-109209-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नौगावां-सासरौली मार्ग पर मिला शव, फोन पर हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नौगावां-सासरौली मार्ग पर मिला शव, फोन पर हुई शिनाख्त
Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
साल्हावास। नौगांव-सासरौली मार्ग स्थित सुंदरहेटी को जाने वाली सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बुधवार रात को बरामद हुआ। राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रकाशचंद, चौकी इंचार्ज मातनहेल व जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को सूचना दी गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।
मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए रखवाया। मृतक के पास बंद अवस्था में फोन मिला। पुलिस टीम ने फोन को कब्जे में लेकर फोन चार्ज किया और फोन काॅल डिटेल्स के आधार पर शव की शिनाख्त की। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे पुलिस को सासरौली के नजदीक पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे एक शव के बारे में सूचना मिली थी कि नोगावां-सासरौली मार्ग के पास सड़क किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। प्राथमिक जांच में प्रतीत हुआ है कि व्यक्ति ने शायद शराब का सेवन किया हो और गड्ढे में गिरने की वजह से उसकी मौत हुई हो। शिनाख्त होने पर पता चला कि मृतक चार दिन पहले घर से कहीं चला गया था। परिजनों की तरफ से भी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई। फोन काॅल डिटेल्स के आधार पर मृतक की पहचान ओमवीर पुत्र सुरेश कुमार निवासी नौगांव के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन
मृतक के पास मिले फोन की काॅल डिटेल्स से मृतक की शिनाख्त हो गई है। फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रकाश चंद, निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, साल्हावास