फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body found in the fields near Gudha village

गुढ़ा गांव के पास खेतों में मिला शव

Sat, 18 Sep 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in the fields near Gudha village
घटना स्थल का मुआयना करने जाते एसपी राजेश दुग्गल व एएसपी विक्रांत भूषण। - फोटो : Jhjhar
नेशनल हाईवे 71 पर स्थित गुढ़ा गांव के पास खेतों में एक युवक का शव खेत से मिला। शव के सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से चोट के निशान है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही एसपी राजेश दुग्गल व एएसपी विक्रांत भूषण भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक पुलिस जांच में युवक की हत्या कर शव यहां पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के खेतों में एक शव पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया और उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या किसने और क्यों की है। युवक कहां का रहने वाला है। इसका खुलासा नहीं हो सका। युवक के चेहरे व सिर पर चोटें मार कर हत्या की गई है। चेहरे पर तेजधार हथियार से चोट के निशान हैं। दुजाना पुलिस ने जब मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक के अलावा एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल से सबूत भी जुटाए हैं।
विज्ञापन

मौका मुआयना करने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed