{"_id":"66a832d00a085a58fa0b51c6","slug":"dc-visits-kcb-drain-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112348-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने केसीबी ड्रेन का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने केसीबी ड्रेन का दौरा किया
Tue, 30 Jul 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों की समीक्षा करने डीसी शक्ति सिंह सोमवार को फील्ड में उतरे व कई गांवों का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने केसीबी ड्रेन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को ड्रेन के पर्याप्त पंप सेट का प्रबंध करने व तटबंध मजबूत करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए संबंधित विभाग अपनी तैयारी पूरी रखें। सिंचाई विभाग के एसई सतीश जनावा को निर्देश दिए कि अगर जरूरत हो तो पंप किराये पर लेकर तैयार रखें। इसे अलावा केसबी ड्रेन में सफाई करवाने के निर्देश दिए व ट्रनिंग प्वाइंट्स पर मजबूती के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी ड्रेनों और नालों की छंटाई व सफाई का कार्य निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए ताकि जलभराव की स्थिति पैदा ना हो सके। इस मौके पर एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रतिभा व इशान, एसडीओ अनिल कुमार मौजूद रहे।