{"_id":"6657bdcf4cf2b7428b000947","slug":"daughters-dominate-in-super-100-level-2-examination-9-students-selected-5-daughters-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110682-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सुपर 100 लेवल-2 की परीक्षा में छाईं बेटियां, चयनित 9 विद्यार्थियों ने 5 बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सुपर 100 लेवल-2 की परीक्षा में छाईं बेटियां, चयनित 9 विद्यार्थियों ने 5 बेटी
Thu, 30 May 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सुपर-100 कार्यक्रम बैच 2024-26 लेवल-दो की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले के 9 विद्यार्थियों का चयन सुपर-100 में हुआ है जबकि पांच विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं पांच जून से सुपर-100 कैंपस कुरुक्षेत्र में शुरू होंगी।
विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे कैंपस में पहुंचकर रिपोर्ट करनी होगी। दाखिले के विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के साथ आना होगा। साथ ही अपने साथ आधार कार्ड की मूल व फोटोस्टेट कॉपी, माता-पिता के आधार कार्ड की फोटाेकॉपी, छात्र की तीन पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की प्रोविजनल मार्कशीट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट की मूल कॉपी व फोटो कॉपी, फैमिली आईडी की कॉपी साथ लानी होगी। विभाग की तरफ से विद्यार्थियों के दाखिले से संबंधित हेल्पलाइन नंबर-7206758099 जारी किया है।
इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
राजकीय कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल से अदिति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बराही से अतुल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुबलधन से कीर्ति, राजकीय हाई स्कूल लाडपुर से मोहित, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुबलधन से राजेंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धराणा से रोहित, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर खुर्द से साक्षी, शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर से श्रृति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर खुर्द से सुनैना का चयन हुआ है।
विज्ञापन
इन बच्चों का नाम वेटिंग लिस्ट में शामिल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुम्बाहेड़ी से भावना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारा से मोहित, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल से निकिता, राजकीय हाई स्कूल देवरखाना से पूजा व शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से वाणी शर्मा शामिल हैं।