{"_id":"be7f03d17615cd75fef4b34baeb797a4","slug":"daughter-hypnotised-by-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका पर बेटी को वश में करने के जड़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका पर बेटी को वश में करने के जड़े आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी का कोर्स कर रही छात्रा के घर न लौटने का मामला वीरवार को डीसी कार्यालय पहुंच गया। छात्रा के पिता व उनके साथ आए लोगों ने डीसी को शिकायत देकर मांग की कि उनकी बेटी को शिक्षिका के चंगुल से छुड़वाया जाए। इस दौरान छात्रा की मां फूट फूटकर रो पड़ी।
डीसी ने मामले में कानून के हिसाब से कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
रणीया कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने डीसी अनीता यादव और अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग को दी शिकायत में कहा कि उसकी मंझली बेटी को गांव भापड़ौदा निवासी शिक्षिका ने बहला-फुसलाकर अपने पास रखा है। वह अपनी बेटी को जेबीटी का कोर्स करवा रहा है और उसका भला चाहता है।
शिक्षिका ने उसकी बेटी को किस तरह से अपने वश में किया, जिससे कि उसने घर आने से भी मना कर दिया है, उसकी समझ से परे है।
शिक्षिका की ओर से उनके परिवार को धमकाया जा रहा है। शिकायत में छात्रा के पिता ने शिक्षिका पर आरोप लगाया कि वह उसकी बेटी को गलत कामों में धकेलना चाहती है। उन्होंने कहा कि उनको अपनी बेटी व परिवार के अन्य सदस्यों की जान का खतरा सता रहा है। उसने गुहार लगाई कि उसकी बेटी को शिक्षिका के चंगुल से निकालकर उनको सौंपा जाए।