{"_id":"5e31e0c38ebc3e7d595ac88d","slug":"data-update-in-district-jhjhar-news-rtk5396606169","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर जिले को सर्वोपरि बनाने के लिए सरल पोर्टल पर डाटा रखें अपडेट : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर जिले को सर्वोपरि बनाने के लिए सरल पोर्टल पर डाटा रखें अपडेट : उपायुक्त
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की मीटिंग लेते डीसी जितेंद्र कुमार दहिया।
- फोटो : Jhjhar
Link Copied
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरल पोर्टल के माध्यम से प्रदत्त सेवाओं में और अधिक तेजी लाते हुए कदम बढ़ाए जाएं। पोर्टल पर अपडेट डाटा रखते हुए समयावधि में कमी लाने में सभी अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन बेहतर ढंग से करें। उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सरल पोर्टल, सीएम विंडो व एसएमजीटी से संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक ले रहे थे। बैठक में उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने सरल पोर्टल पर दी जा रही सेवाओं व योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि झज्जर जिला का राज्य भर में उल्लेखनीय स्थान है। झज्जर जिले को अग्रणी बनाने में सभी का अहम योगदान है, ऐसे में नियमित सरल पोर्टल पर अपडेट करते हुए सभी अधिकारी कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल पर आने वाले आवेदनों का आरटीएस के तहत समयबद्ध सीमा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय पोर्टल पर जिले का स्कोर बेहतर है और सुधार करते हुए हमें जिले को आगे लाना होगा। उन्होंने बताया कि सरल केंद्र में 20 मिनट से अधिक समय न लगे इसके लिए प्रयास करें ताकि जिले का स्कोर अच्छा बना रहे।
विज्ञापन
देरी करने पर ट्रेड सर्टिफिकेट कैंसिल करें : उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि झज्जर जिले में वाहन पंजीकरण संबंधित कार्य में देरी न हो इसके लिए वाहन डीलर की ओर से तुरंत प्रभाव से पोर्टल पर अपडेट करवाया जाए। यदि किसी भी रूप से डीलर की ओर से ढिलाई बरती जाती है तो संबंधित एसडीएम की ओर से उसे सचेत किया जाए और फिर भी लंबित प्रक्रिया अमल में लाई जाती है तो उस डीलर का ट्रेड सर्टिफिकेट तक कैंसिल कर दिया जाए। उन्होंने लंबित ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया को भी पूरा करने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।