फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Daslakshana Mahaparva of Jain community starts from 28th

Jhajjar-Bahadurgarh News: जैन समाज का दसलक्षण महापर्व 28 से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Daslakshana Mahaparva of Jain community starts from 28th
बहादुरगढ़। जैन समाज का दसलक्षण महापर्व वीरवार 28 अगस्त से पूरे विधि-विधान के साथ शुरू होगा। अनाजमंडी पांडूशिला समिति प्रधान प्रधान सुनील जैन ने बताया कि शहर के चारों जैन मंदिरों में इस दसलक्षण महापर्व को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर महिलाओं व बच्चों का उत्साह ज्यादा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को आनंद चतुर्दशी के साथ इसका समापन होगा और 7 सितंबर को क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उसी दिन वार्षिक जैन रथ यात्रा भी शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा शहर में पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से पूरे विधि-विधान के साथ चलकर मेन बाजार, रेलवे रोड होती हुई अनाजमंडी पांडूशिला पर नवहन होने के बाद अग्रवाल कॉलोनी स्थित श्री महावीर जैन मंदिर से होती हुई वापिस पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचेगी। सुनील जैन ने बताया कि महापर्व के दौरान 10 दिनों तक अलग-अलग विभिन्न रूपों में पूजा पाठ के साथ यह पर्व मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed