{"_id":"61980e36bb040c355b1fee92","slug":"dap-ends-at-sales-centers-sowing-may-be-affected-jhjhar-news-rtk630343145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्री केंद्रों पर डीएपी खत्म, बिजाई हो सकती है प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक्री केंद्रों पर डीएपी खत्म, बिजाई हो सकती है प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जिले में किसानों को डीएपी खाद के लिए अभी तीन दिन और इंतजार करना पड़ेगा। उधर, निजी व सरकारी बिक्री केंद्रों पर खाद खत्म हो गई है। इसके कारण गेहूूं की बिजाई प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को रोहतक में रैक लग सकता है। इससे झज्जर को डीएपी खाद मिलने की संभावना प्रबल बनी हुई है, पहले भी रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी के खोरी व सोनीपत में लगने वाले रैक से जिले के किसानों को डीएपी खाद की आपूर्ति होती रही है। सोमवार को रोहतक में रैक लगने से जिले को डीएपी मिलने के बाद गेहूं की बिजाई सुचारु रूप से जारी रह सकती है। कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को डीएपी खाद की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। किसान डीएपी के लिए बिक्री केंद्रों पर चक्कर लगा कर वापस जा रहे हैं। शुक्रवार को निजी केंद्रों पर करीब एक हजार बैग डीएपी बचा हुआ था। वह भी शुक्रवार की सुबह ही खत्म हो गया और किसानों को इसके बाद खाली हाथ लौटना पड़ा।
कोट
रोहतक में डीएपी का रैक लगेगा। इससे झज्जर को डीएपी खाद मिलने की संभावना है। खाद की आपूर्ति सरकारी बिक्री केंद्रों पर की जाएगी। गेहूूं की बिजाई को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. जसबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।