फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DAP compost crises

फसल के लिए खाद जरूरी, बच्चों समेत कतार लगाने की मजबूरी

Sat, 30 Oct 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
DAP  compost  crises
बच्चे के साथ डीएपी खाद लेने के लिए लाइन में लगी महिला। कंधे पर सो रहा है बच्चा। - फोटो : Jhjhar
जिले में खाद की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की अनाज मंडी में सप्ताह बाद सरकारी बिक्री केंद्र पर डीएपी के करीब 650 बैग पहुंचे। खाद पहुंचते ही किसानों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। काफी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंचीं। उनका कहना है कि खाद लेना जरूरी है। इसके साथ बच्चों और घर के कामकाज की भी जिम्मेदारी निभानी है।
विज्ञापन

डीएपी खरीदने के लिए युवा, महिला, पुरुष व बुजुर्ग सैकड़ों की संख्या में मंडी स्थित बिक्री केंद्र पर पहुंच गए। किसानों की ओर से काफी समय तक धक्कामुक्की व अफरातफरी को माहौल देखकर बिक्री केंद्र संचालक ने पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंचने पर भी स्थिति बेकाबू बनी रही। पुलिसकर्मियों के काफी मान मनोव्वल के बाद किसानों ने लाइन लगाने के बाद बिक्री केंद्र के संचालक ने डीएपी खाद के वितरण के लिए टोकन किसानों को बांटे। इसके अलावा शहर के तहसील रोड पर निजी खाद बिक्री केंद्र पर भी डीएपी को लेकर किसानों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी और बिक्री केंद्र संचालक को यहां भी पुलिस के पहरे में डीएपी खाद का वितरण करना पड़ा। वहीं लाइन में लगे किसानों ने सरकार को जमकर कोसा और अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने बताया कि डीएपी खाद न मिलने के कारण सरसों की बिजाई करने में लगातार कई दिनों से देरी हो रही है।
विज्ञापन

सरकारी व निजी बिक्री केंद्रों पर अलग-अलग से 1350 डीएपी खाद के बैग भेजे गए हैं। किसानों को परेशानी न हो इसके लिए डीएपी की डिमांड आगे भी भेजी गई है। सरसों की बिजाई को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जसबीर सिंह, गुणवता एंव नियंत्रक अधिकारी, कृषि एवं कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed