फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DAP 10000 bages in jhjhar

राहत ः डीएपी खाद की दस हजार बैग पहुंचे, आज होगा वितरण

Mon, 15 Nov 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
DAP 10000 bages in jhjhar
डीएपी खाद से भरा ट्राला पहुंचा झज्जर। - फोटो : Jhjhar
जिले के किसानों के लिए दस हजार बैग डीएपी के पहुंच झज्जर जिले के बिक्री केंद्रो पर चुके हैं। गेहूं की बिजाई प्रभावित न हो इसके लिए भिवानी से दो हजार व आठ हजार बैग डीएपी खाद के रात को निजी बिक्री केंद्रों पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के विभिन्न निजी बिक्री केंद्रों पर डीएपी के बैग वितरित किए जाएंगे। सोनीपत से पहुंचा डीएपी का वितरण बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए किया जाएगा और भिवानी से आए दो हजार बैग बेरी, दुजाना, दूबलधन, माजरा व अन्य जगहों पर स्थित निजी बिक्री केंद्रों पर भेजा गया है। इसके अलावा झज्जर के शहरी क्षेत्र के निजी केंद्रों पर मात्र करीब सात सौ बैग ही डीएपी आया है। कृषि अधिकारी ने कहा कि दो से तीन दिन बाद झज्जर में लगने वाले रैक से जिले को डीएपी करीब पंद्रह हजार बैग मिलने की सभांवना है, जिसके चलते किसानों को खाद की किल्लत से राहत मिलगी।
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई में कोई भी समस्या नहीं आएगी। इसके अलावा आगामी दिनों में झज्जर में रैक लगते रहेंगे और अन्य जिलों में लगने वाले रैक से भी झज्जर को डीएपी की आपूर्ति होती रहेगी। जिले में करीब 325 निजी बिक्री केंद्र हैं लेकिन सभी केंद्रों में डीएपी की सप्लाई नहीं होगी। गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी की किल्लत को दूर करने के लिए विभाग की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर के किसानों के लिए रात को ही दस हजार बैग भिवानी व सानीपत से मगंवाए गए हैं। डीएपी खाद के बैग की किमत 1200 रुपये प्रति बैग है। किसान ज्यादा पैसे किसी को भी न दें, यदि कोई लेता है तो कृषि विभाग के अधिकारियों को तुरंत शिकायत करें।
- डॉ. जसबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed