फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dalit community condemned the comment on Selja

Jhajjar-Bahadurgarh News: दलित समाज ने की सैलजा पर टिप्पणी की निंदा

Mon, 23 Sep 2024 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 23 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Dalit community condemned the comment on Selja
22jjrp14- झज्जर। सिलाना गांव में आयोजित कार्यक्रम में अति​थिों का स्वागत करते समाज के लोग। स्त्
झज्जर। सिलाना गांव में दलित जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सांसद कुमारी सैलजा पर अभद्र टिप्पणी करने की निंदा की गई। फैसला हुआ कि जिस पार्टी के लोगों ने कुमारी सैलजा पर अभद्र टिप्पणी की है, उन्हें दलित समाज पांच अक्तूबर को वोट की चोट से करारा जवाब देगा। सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया कि जो पार्टी दलितों का सम्मान नहीं करेगी, समाज उसके साथ नहीं जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सांसद कुमारी सैलजा पर अभद्र टिप्पणी कर राजनीतिक दृष्टि से नीचा दिखाने का काम किया गया है। इससे प्रतीत होता है कि अशोक तंवर की तरह कुमारी सैलजा का भी राजनीतिक हनन किया जा रहा है। दलित समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के सपने व संविधान में दिए गए अधिकारों को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। आज भी बहुत ऐसी पार्टियां हैं, जो दलित विरोधी होने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

वक्ता संजय इंदौरान, राज सिंह ने कहा कि दलित समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी खत्म करने का दुस्साहस किया जा रहा है। बादली विधानसभा से उनके बसपा उम्मीदवार का अपहरण कर उस पर दबाव बनाकर पर्चा उठवाया गया। दलित समाज इसका पूर्ण रूप से विरोध करता है। इस अवसर पर सत्येंद्र, रवींद्र कुमार, नर सिंह रंगा, सुमित, चांद कुमार, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed