फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CT scan facility will be started at the civil hospital.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में शुरू होगी सीटी स्कैन की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
CT scan facility will be started at the civil hospital.
उम्मीद-फोटो 56 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के पुराने भवन का ए ब्लाक। संवाद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने जा रही है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर यह सुविधा शुरू होगी। अस्पताल के पुराने भवन के ए-ब्लाक में सीटी स्कैन सेवा के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि सीटी स्कैन की सुविधा फरवरी माह के मध्य तक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नोएडा की ज्योति इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को यहां पर करीब 1700 वर्ग फीट जगह दी गई है। यह जमीन कंपनी को सोमवार को हैंडओवर कर दी जाएगी। जमीन हैंडओवर के बाद 4 माह के अंदर कंपनी को यहां पर सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करनी होगी।
विज्ञापन

कंपनी व स्वास्थ्य विभाग से किए अनुबंध के अनुसार कंपनी की ओर से किसी मरीज का सीटी स्कैन बाजार भाव से 25 प्रतिशत कम में किया जाएगा। बाजार में सिर का सीटी स्कैन अगर 900 रुपये में होता है तो यहां पर करीब 700 रुपये की फीस लगेगी। हालांकि फाइनल रेट लिस्ट सुविधा शुरू होने से पहले तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में लगेगी 80 स्लाइस की मशीन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंपनी के साथ अस्पताल में 32 स्लाइस की इमेजिंग मशीन लगाने का अनुबंध किया गया था लेकिन कंपनी प्रबंधन का कहना है कि उनकी ओर से यहां पर 80 स्लाइस की मशीन लगाई जाएगी। इससे इमेज अच्छी आएंगी और बीमारी का सही ढंग से पता चल सकेगा।

हर रोज हो सकेंगे 50 सीटी स्कैन
नागरिक अस्पताल में हर रोज करीब 1,900 मरीजों की ओपीडी है। ट्रामा सेंटर में रोड साइड एक्सीडेंट व अन्य एमएलसी केसों की संख्या 10 से ज्यादा है। कंपनी की ओर से यहां पर हर रोज 50 सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की जाएगी।

इस कैटेगिरी के मरीजों का होगा फ्री सीटी स्कैन
हरियाणा के बीपीएल कार्ड धारक, एससी, कर्मचारी व उनके डिपेंडेंट, पेंशनर व उनके डिपेंडेंट, एचआईवी पेशेंट और सड़क दुर्घटना में अज्ञात मरीज का मुफ्त में सीटी स्कैन किया जाएगा। इन सीटी स्कैन की फीस कंपनी को सरकार की ओर से प्रतिपूर्ति की जाएगी।

वर्सन

बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में 15 फरवरी तक सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोमवार को अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें जमीन हैंडओवर की जाएगी। इसके बाद तुरंत सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करने का प्रयास रहेगा।

-नवनीत सक्सेना, प्रबंधक, ज्योति इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article