{"_id":"0b6796ff40a115158a25e30c4aca1437","slug":"crowd-of-fence-for-sushil-and-yogeshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान सुशील व योगेश्वर को देखने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान सुशील व योगेश्वर को देखने उमड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की रात संपन्न हुए कॉमनवेल्थ चैंपियन धर्मेंद्र पहलवान की भतीजी नीतू के विवाह समारोह में कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान और कोच शामिल हुए।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त जैसे सितारों ने भी समारोह में शिरकत की। अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायक नरेश कौशिक भी समारोह में शरीक हुए।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट अर्जुन अवार्ड पहलवान धर्मेंद्र व हिंद केसरी सोनू पहलवान की भतीजी का विवाह समारोह बेहद खास रहा। शुरू से आखिर तक समारोह में रौनक रही।
विज्ञापन
पहले दूल्हा अमित अपनी दुल्हन को ब्याहने के लिए हेलीकाप्टर सेे आया तो देर रात चली पार्टी में कई नामचीन खिलाड़ियों और कोच ने शिरकत की।
वर्ल्ड चैंपियन सुशील कुमार, ओलंपिक पदक विजेता एवं एशियन चैंपियन योगेश्वर दत्त, वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक विजेेता रमेश कुमार गुलिया, कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट रवींद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, हिंद केसरी राजीव तोमर, हिंद केसरी जोगेंद्र ओचंदी सहित कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान कन्या को आशीर्वाद देने पहुंचे।
विदेशी कोच जर्जिया के ब्लादिमीर व इमजर, छत्रसाल कुश्ती केंद्र के कोच बीरेंद्र के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों ने भी समारोह में शिरकत की।