फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crore was spent on the construction of concrete streets, and a tender has also been floated for street lights.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीसी गलियों के निर्माण पर 2.11 करोड़ खर्च, स्ट्रीट लाइट के लिए भी लगाया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
crore was spent on the construction of concrete streets, and a tender has also been floated for street lights.
12jjrp05- शहर के सुभाष चौक पर बनाई गई नालियां, जिसका फिर से टेंडर लगाए गए हैं। संवाद
झज्जर। शहर के विभिन्न वार्डों में नगर परिषद की तरफ से सीसी गलियों का निर्माण किया जाएगा। इन पर 2.11 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। 14 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं और 15 जनवरी को बिड ओपन की जाएगी। इसमें पहले तकनीकी और फिर फाइनेंशियल बिड़ खोली जाएंगी। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

उम्मीद है कि जनवरी के अंत या फरवरी माह की शुरुआत में काम शुरू हो जाएगा। गलियों के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ 11 लाख 54 हजार 346 रुपये की राशि खर्च होगी। नगर परिषद की तरफ से इन कार्यों के लिए पहले भी टेंडर लगाए गए थे लेकिन फर्म न आने और नियम पूरे न होने के कारण अब फिर टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर परिषद ने सभी 19 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए फिर से टेंडर लगाया है। इस पर लगभग 13,96,820 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद ने हाल ही में लगभग दो हजार स्ट्रीट लाइट की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ड्रेन निर्माण पर खर्च होंगे 15.87 लाख

नगर परिषद की तरफ से सुभाष चौक से आंबेडकर चौक तक नालों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 15 लाख 87 हजार 779 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। हाल ही में सुभाष चौक से कॉपरेटिव बैंक तक नालियों का एक तरफ निर्माण करवा दिया है जबकि दूसरी तरफ काम रुका हुआ है। अब नप ने दोबारा सुभाष चौक से आंबेडकर चौक तक के लिए नालियों के निर्माण के लिए टेंडर लगाया है।
यह होंगे विकास के काम...



एक से 19 वार्डों तक स्ट्रीट लाइट लगाने का काम-13,96,820

सुभाष चौक से आंबेडकर चौक तक ड्रेन का निर्माण-15,87,779
वार्ड नंबर 2/12 में सीसी गलियों का निर्माण-35,83,618

वार्ड नंबर-19 में सीसी गलियों का निर्माण-40,72,794
वार्ड नंबर-7 में सीसी गलियों का निर्माण-23,88,471

वार्ड नंबर-15 में सीसी गलियों का निर्माण-28,81,201
वार्ड नंबर-8 में सीसी गलियों का निर्माण-3,99,326

भाजपा कार्यालय तक इंटरलॉक गली का निर्माण-5,08,014
वार्ड नंबर-17 में सीसी गलियों का निर्माण- 35,17,240

वार्ड नंबर-18 में सीसी गलियों का निर्माण-38,03,682
वार्ड नंबर-5 में स्थित सैनी धर्मशाला में निर्माण कार्य-9,32,376



वर्जन
शहर में अलग-अलग कार्यों के लिए टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही टेंडर ओपन किए जाएंगे। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर काम कराया जाएगा।

पंकज सैनी, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article