फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crop purchase, wheat

अनाज मंडियों में बंद रही खरीद, 10 हजार क्विंटल से अधिक हुआ उठान

Sun, 11 Apr 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
crop purchase, wheat
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद रविवार को बंद रही, लेकिन गेहूं का उठान कार्य तेजी से जारी रहा। सोमवार को जिले के दस खरीद केंद्रों व अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य एक दिन के अवकाश के बाद शुरू होगा। रविवार को दिन भर अनाज मंडियों में गेहूं की भराई व उठान का कार्य जारी होने के कारण अनाज मंडियों गेहूं डालने के लिए कुछ स्थान अवश्य निकला है।
विज्ञापन

मंडियों में जेसीबी मशीनों से गेहूं के बड़े-बड़े ढेर लगाए जा रहे हैं। जिसके कारण आढ़तियों को जेसीबी चालकों को हजारों रुपये प्रतिदिन खर्च करने पड़ रहे हैं। लेकिन करीब 20 फीसदी गेहूं का उठान हो पाया। आढ़तियों ने कहा कि रोहतक में जिस स्थान पर गेहूं का भंडारण किया जा रहा है वहां से गाड़ियां खाली होकर समय पर वापस नहीं आ रही हैं। आढ़तियों ने हजारों की संख्या में गेहूं के कट्टे भरवाए हुए हैं। लेकिन गाड़ियां न मिलने के कारण उन्हें कट्टों के चट्टे लगवाने पड़ रहे हैं। जिससे उनका लेबर का खर्चा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
अनाज मंडियों में खरीद प्रक्रिया सही चल रही है। उठान कार्य में भी तेजी आ रही है। किसानों को अनाज मंडियों में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- मनीषा मेहरा, डीएफएससी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed