फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crimnal arreset at Bahadurgarh

दो की हत्या और अपनी मां पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
crimnal arreset at Bahadurgarh
आरोपी दशरथ। - फोटो : Bahadurgarh
पुलिस ने दो लोगों की हत्या और मां पर कातिलाना हमला के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव बहराना निवासी दशरथ को सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने शुक्रवार को शहर के लाइन पार क्षेत्र से काबू किया। सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। शाखा प्रभारी निरीक्षक रविंदर कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी की पहचान गांव बहराणा के निवासी दशरथ के तौर पर हुई। वह फिलहाल जींद जिले के पिल्लूखेड़ा मंडी में रहता है।

धोखाधड़ी से बेची जमीन
सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में हत्या सहित गंभीर किस्म की चार वारदात करने का खुलासा किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में अपने गांव बहराणा निवासी सुनील की हत्या की थी। वर्ष 2016 में ही उसने अपनी मां को मारने के लिए गोली चलाई थी। वर्ष 2019 में सांपला थाना क्षेत्र में किसी अन्य की जमीन बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। वर्ष 2020 में जुलाना के पास पिल्लूखेड़ा निवासी वीरेंद्र का मर्डर किया। थाना जुलाना में दर्ज उपरोक्त वारदात में आरोपी फरार चल रहा था। इस केस में वह अति वांछित आरोपी है। रविंदर ने बताया कि दशरथ ने वर्ष 2020 में कुंडू खाप के प्रधान को जान से मारने की धमकी दी थी। यह केस थाना पिल्लूखेड़ा में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed