फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth shot in Jhajjar of Haryana

झज्जर में वारदात: मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले युवक की सीने में गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात

Mon, 16 May 2022 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 May 2022 09:16 PM IST
सार

युवक को सीने में एक गोली लगी है। पुलिस के आला अधिकारी व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Youth shot in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के झज्जर शहर की सब्जी मंडी के सामने मनी ट्रांसफर का काम करने वाले युवक की नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार की देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी। युवक को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने एक लोडेड मैगजीन व खोल भी मौके से बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालीशन गांव निवासी सोनू 32 साल पुत्र सुरेश कुमार शहर की सब्जी मंडी के सामने मनी ट्रांसफर का काम करता था। सोमवार की शाम करीब सवा आठ बजे तीन-चार नकाबपोश युवक उसकी दुकान पर आए और वहां बैठे ग्वालीशन गांव निवासी मंजीत पुत्र रमेश ने जब गोली चलाने का प्रयास किया तो वह कूलर के पीछे छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं साथी दुकानदार ग्वालीशन गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ डिल्लू पर भी गोली दागने का प्रयास किया गया। दुकान से निकल कर घर जा रहे सोनू को बदमाशों ने छाती में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में जब उसे अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक सोनू का बड़ा भाई कपिल सेना में कार्यरत है। सोनू की शादी नहीं हुई थी। परिवार में इनके अलावा उसकी मां, भाभी व भाई के दो बच्चे हैं। उनके पिता सुरेश की पिछले साल हृदयगति रूकने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने भी एसपी वसीम अकरम से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

एसपी व डीएसपी पहुंचे मौके पर व अस्पताल
मामले की जानकारी मिलते ही पहले डीएसपी राहुल देव, फिर एसपी वसीम अकरम मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना भी किया और उस समय दुकान पर मौजूद युवकों से भी मामले की जानकारी ली है। एसपी ने शहर पुलिस थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी को मामले को लेकर आवयश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।   

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल टीम ने वारदात के संबंध में साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं। 

 

करीब सवा आठ बजे तीन-चार बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आए और उन्होंने सोनूू को छाती में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले को लेकर सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। - वसीम अकरम, एसपी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed