Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth shot dead in Mahrana Jhajjar

महराणा में गोली मारकर युवक की हत्या: रविवार शाम साथ ले गया था युवक, सोमवार सुबह खेत में मिला शव

Mon, 03 Mar 2025 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 02:37 PM IST
सार

युवक रविवार शाम से घर से लापता था और परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की शिकायत दुजाना थाने में दर्ज करवाई थी और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Youth shot dead in Mahrana Jhajjar
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बेरी में दुजाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव महराणा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान गांव महराणा निवासी मोहित पुत्र संदीप के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक रविवार शाम से घर से लापता था और परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की शिकायत दुजाना थाने में दर्ज करवाई थी और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह महराणा-छोछी मार्ग पर खेतों में मोहित का शव मिला। मोहित के छाती में गोली लगी हुई है। सूचना मिलने के बाद दुजाना थाना प्रभारी अंकित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अभी तक मामले में यह पता नहीं लग पाया है कि गोली किसने और क्यों चलाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन

घर से बुलाकर मोहित को ले गया था युवक

महराणा गांव निवासी मोहित की हत्या से पहले का सीसीटीवी सामने आया हैं। एक युवक मोहित को उसके घर से बुलाकर ले गया था। सीसीटीवी में सामने आया हैं कि एक युवक मोहित के पास आता हैं और उसे कुछ कहता हैं। इसके  बाद मोहित युवक के साथ चला जाता हैं। उसके बाद से मोहित का कुछ अता-पता नहीं था। सोमवार सुबह मोहित का शव खेतों से बरामद हुआ हैं। पुलिस अब आरोपी कि तलाश में लगी हुई हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर झज्जर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुजाना थाना प्रभारी अंकित ने बताया कि महराणा-छोछी राजवाहे के पास खेतों में युवक का शव मिला है। युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। मामले की जांच की जा रही है। युवक रविवार शाम को घर से लापता हुआ था। जिसका थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed