फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth killed three family members for land in Jhajjar of Haryana

शर्मनाक: जमीन हड़पने के लिए दादा, मां व भाई की गला घोंटकर की हत्या, मां-भाई के फंदे पर लटकाए शव, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 05 Jan 2022 06:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 06:26 PM IST
सार

आरोपी ने तीन माह पहले दादा, 13 दिन बाद मां व अपने भाई को मारकर फंदे पर लटकाया था। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने नींद की गोलियां खिलाई गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ। मां और भाई के शव एक कमरे में फंदे पर लटके मिले थे।

विज्ञापन
Youth killed three family members for land in Jhajjar of Haryana
मामले की जानकारी देतीं झज्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारती डबास व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले में गांव डीघल में पारिवारिक जमीनी विवाद में साथियों के साथ मिलकर करीब तीन माह पूर्व दादा, उसके बाद मां व भाई की हत्या कर उन्हें फंदे से लटकाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने तीन दिन के  रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


मामले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारती डबास ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया है। इसके साथ ही गांव में ही आरोपी द्वारा एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को आग लगाने के मामले का भी खुलासा हुआा है। दादा की हत्या के मामले को आत्महत्या समझते हुए गांव के लोगों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए उनका दाह संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारती डबास ने बताया कि अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव डीघल निवासी आरोपी के पिता धर्मवीर ने शिकायत दी थी कि उसके पिता ईश्वर सिंह, पत्नी सुशीला व बेटे सचिन की हत्या जमीन के लालच में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 दिसंबर 2021 को थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने इन मामलों के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के कड़े दिशा-निर्देश दिए थे। एएसपी ने बताया कि एसपी के निर्देश के बाद थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक शेर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रामअवतार, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार व अशविंदर की टीम ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान संजीव पुत्र धर्मवीर निवासी गांव डीघल जिला झज्जर के तौर पर की गई है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की इन वारदात के अलावा आगजनी के एक मामले का भी खुलासा हुआ है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 11 सितंबर 2021 की रात को अपने दादा ईश्वर की गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

तत्पश्चात षड्यंत्र के तहत पारिवारिक जमीन को हड़पने के लालच में उसने अपनी मां सुशीला व भाई सचिन को 1 अक्तूबर 2021 को नशीली गोलियां खिलाकर और गला घोटकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपसी लेनदेन के विवाद में रंजिशन गांव डीघल के एरिया में स्थित एक मकान में खड़ी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी 3 मई 2020 को आग लगाने की बता पूछताछ में कबूली है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस की ओर से गंभीरता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed