{"_id":"64c8ab6813f9422c16045213","slug":"youth-hanged-himself-due-to-unknown-reasons-dead-body-found-hanging-in-sitaram-gate-of-jhajjar-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाया फंदा, शहर के सीताराम गेट में लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाया फंदा, शहर के सीताराम गेट में लटका मिला शव
Tue, 01 Aug 2023 12:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:21 PM IST
सार
झज्जर के सीताराम गेट निवासी गिरिश यादव पुत्र सुभाष यादव ने रात को करीब दो बजे अपने मकान में ही फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो मामले की जानकारी शहर पुलिस को दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झज्जर के सीताराम गेट क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सोमवार रात करीब दो बजे जब परिजनों ने देखा तो शव फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को सामान्य अस्पताल भेजा। जहां पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
जानकारी के अनुसार शहर के सीताराम गेट निवासी गिरिश यादव पुत्र सुभाष यादव ने रात को करीब दो बजे अपने मकान में ही फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो मामले की जानकारी शहर पुलिस को दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। जहां से एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। परिजनों का कहना है कि गिरिश शराब पीने का आदि था। उसकी छह साल की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम करवाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। - कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन