{"_id":"69fd9931d8659ed8e20aefe3","slug":"young-woman-brutally-murdered-near-canal-in-bahadurgarh-male-companion-left-bleeding-profusely-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: बहादुरगढ़ में नहर के पास युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक लहूलुहान; इलाके में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana Crime: बहादुरगढ़ में नहर के पास युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक लहूलुहान; इलाके में सनसनी
Fri, 08 May 2026 01:35 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 08 May 2026 01:35 PM IST
सार
वारदात में घायल युवक को लहूलुहान हालत में तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहादुरगढ़ के देवी लाल पार्क के समीप नहर के किनारे आज एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवती की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
वारदात का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने युवती और युवक पर बेहद घातक तरीके से हमला किया। मृतका युवती की उम्र करीब 20 से 22 साल बताई जा रही है। हमलावरों ने तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वारदात में घायल युवक को लहूलुहान हालत में तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डी़सीपी (DCP) मयंक मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन