Jhajjar: युवक ने पत्नी व दो बच्चों को मौत के घाट उतारा, फंदा लगाकर खुद ने दी जान, बड़े भाई को बताया लेन-देन
झज्जर के गांव मदाना खुर्द में युवक ने पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चों की हत्या करने वाला मृतक युवक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के मदाना खुर्द गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी व बेटा-बेटी की हत्या कर खुद फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले की सूचना मृतक के भाई ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच घटना स्थल से सूबत जुटाए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से दोपहर बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के पीछे क्या कारण रहे इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार मदाना गांव में नरेश पुत्र बजे सिंह (45 साल) ने अपनी पत्नी सुमन (40 साल), बेटी अनुष्का (16 साल) के सिर पर किसी चीज से चोट मार कर और बेटे नमन (14 साल) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह रात को करीब दस बजे रोहतक में हरियाणा पुलिस में कार्यरत अपने बड़े भाई रमेश के पास पहुंचा। जहां पर उसने भाई को बताया कि उसने कुछ राशि चार-पांच लोगों को दी है। वह ले लेना और वह अब सुसाइड करेगा। इसके बाद वह रात को उसे समझाते रहे।
भाई दीवार फांद कर घर में घुसा
उसके बाद वह सो गए थे। रात को जब उन्होंने उठ कर देखा तो वह घर नहीं मिला। उसके बाद वह गांव में आ गया और फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह उसके भाई भाभी गांव में आए और जब नरेश ने फोन नहीं उठाया तो उसका भाई दीवार फांद कर घर में घुसा। उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसके भाई ने दरवाजा तोड़ दिया। भाई ने देखा की नरेश का शव फंदे पर लटक रहा था। उसने अंदर जाकर देखा तो सुमन, अनुष्का व नमन के शव भी वहां पड़े थे।
जांच अधिकारी के अनुसार
युवक ने अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री की हत्या कर खुद फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। ---सुनील कुमार, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना।