फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman shot dead in Dubaldhan village of Jhajjar

झज्जर में वारदात: गांव दुबलधन में पड़ोसी युवक ने महिला को मारी गोली, मौके पर ही मौत

Sun, 03 Apr 2022 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 11:22 PM IST
सार

गांव दुबलधन के पाना बिध्याण में वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि गोली चलाने वाला युवक गांव का ही है।

विज्ञापन
Woman shot dead in Dubaldhan village of Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के गांव दुबलधन के पाना बिध्याण में शाम करीब 6 बजे पड़ोस के ही एक युवक ने बेटी के साथ घर जा रही महिला को गोली मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सुशीला पत्नी मुकेश के रूप में हुई। घटना की सूचना पर बेरी डीएसपी नरेश कुमार, थाना प्रभारी सुंदरपाल टीम के गांव दुबलधन पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी सुशीला (32) नौ साल की बेटी मनीषा के साथ रविवार शाम को कूड़ा डालने के लिए घर से धाला वाला जोहड़ की तरफ गई थी। जब वह कूड़ा डालकर वापस आ रही थी तो पड़ोस के ही सुरेंद्र उर्फ मोटू ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। आरोप है कि कई बार मोटू ने पहले भी महिला के साथ अभद्रता की थी। पुलिस ने मुकेश के बयान पर सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  वहीं बेरी पुलिस ने वारदात के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

 

गांव दुबलधन में महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी। महिला की पहचान गांव दुबलधन निवासी सुशीला के रूप में हुई है। महिला कूड़ा डालकर वापस अपने घर जा रही थी। गांव के ही युवक ने उसे गोली मारी है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed