फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman murdered in property dispute in Jhajjar

प्राॅपर्टी विवाद में महिला की हत्या: झज्जर में देर रात वारदात, जेठ ने पहले किया हमला, फिर खुद पिया जहर

Mon, 24 Feb 2025 08:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 08:54 AM IST
सार

प्रिया कॉलोनी निवासी बलबीर और उसके भाई राजबीर के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सुनीता पर उसके जेठ राजबीर ने किसी तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे सुनीता की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman murdered in property dispute in Jhajjar
झज्जर में महिला की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर की प्रिया कॉलोनी में देर रात एक महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के जेठ पर लगा हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जैसे ही पुलिस महिला का शव लेकर अस्पताल पहुंची तो कुछ देर में महिला के जेठ को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। उसने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर राजबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रिया कॉलोनी निवासी बलबीर और उसके भाई राजबीर के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सुनीता पर उसके जेठ राजबीर ने किसी तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे सुनीता की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका के शव का आज पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेठ ने भी जहर खाया

देर रात को ही मृतका के जेठ राजबीर ने भी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। उसे भी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed