फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   woman hanged herself under suspicious circumstances in Jhajjar

ससुराल के तानों ने ले ली जान: फंदे पर झूली विवाहिता, एक साल की मासूम का मोह भी नहीं रोक पाया

Tue, 25 Mar 2025 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Mar 2025 01:26 PM IST
सार

किरण की शादी दो साल पहले बिजेंद्र के साथ हुई थी। उसके बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके परिवार से पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
woman hanged herself under suspicious circumstances in Jhajjar
महिला ने दी जान - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के माछरौली गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


माछरौली गांव निवासी किरण ने सोमवार शाम को घर पर संदिग्ध हालत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला का जिले के ही गांव मुनिमपुर में मायका है। मृतका के भाई तस्वीर ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि उसकी बहन को शादी के बाद से ही उसको ससुराल में तंग किया जा रहा था। उसके साथ मारपीट की जाती रही थी। उसकी बहन किरण (27) की दो साल पहले फरवरी 2023 में माछरौली गांव के बिजेंद्र के साथ की थी। उसके कुछ दिन बाद से ही बहन को दहेज को प्रताड़ित किया जाने लगा था। उसने बताया कि वह भी कई बार बहन की ससुराल में पैसे भिजवाए हैं।
विज्ञापन


उसने बताया कि बहन ने पिछले वर्ष फरवरी में एक बेटी को जन्म दिया, जिस कारण भी उसे ताने दिए जा रहे थे। वहीं बहन ने घर आकर बताया कि उसके पति उसे 5 लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी और बताया कि धमकी दी है कि उसे छोड़कर दूसरी शादी कर लेगा। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को उसके माता-पिता बहन से मिलने गए तो वहां से बिजेंद्र के चाचा के लड़के ने उन्हें वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि बीती देर शाम 7 बजे बिजेंद्र के चचेरे भाई प्रकाश ने मेरे बड़े भाई को फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन ने फांसी लगा ली है। उसके बाद उन्होंने सामान्य अस्पताल जाकर देखा तो वहां कोई भी नहीं था। मृतक महिला का शव झज्जर के नागरिक अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले कि जांच कर रही हैं।

एसीपी अनिरुद्ध ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed