{"_id":"6377c84cc7f73970e165f74d","slug":"woman-arrested-with-pistol-in-jhajjar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: पिस्तौल के साथ महिला गिरफ्तार, पूछताछ में बताया हरिद्वार से 3000 रुपये में खरीदकर लाई थी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: पिस्तौल के साथ महिला गिरफ्तार, पूछताछ में बताया हरिद्वार से 3000 रुपये में खरीदकर लाई थी, केस दर्ज
Fri, 18 Nov 2022 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:30 PM IST
सार
महिला के पास केवल खाली पिस्तौल मिला है, उसके पास कोई कारतूस नहीं मिला। अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला का जमीनी विवाद चलने की चर्चा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर शहर की रहनियां कॉलोनी से पुलिस ने एक महिला को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वह हरिद्वार से तीन हजार रुपये में यह पिस्तौल खरीदकर लाई थी। शहर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रहनिया कॉलोनी निवासी पिंकी के पास अवैध पिस्तौल है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल कर लिया। अवैध हथियार के साथ पकड़ी गई महिला आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
महिला यह पिस्तौल क्यों लेकर आई थी और उसका उद्देश्य क्या था इस मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। हालांकि इस बात की चर्चा जोरों पर है कि महिला का पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला के पास केवल खाली पिस्तौल मिला है, उसके पास कोई कारतूस नहीं मिला। पुलिस के अनुसार महिला, उसके पति और दो बेटों के खिलाफ वर्ष 2014 में झज्जर सदर पुलिस थाने में झगडे़ का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वे बरी हो गए थे।
विज्ञापन