बहादुरगढ़: रिकवरी एजेंट को गोली मारने के वांछित आरोपी को किया काबू, नारनौंद के थुराना गैंग से संबंध
आरोपी को सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने पकड़ा। आरोपी का नारनौंद के थुराना गैंग से संबंध है। वारदात में शामिल पांच अन्य आरोपियों में यूपी के मेरठ और सहारनपुर के रहने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में गत 19 अप्रैल को गांव सिद्दीपुर के पास एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट मंजीत को गोली मारने के मुख्य आरोपी को सीआईए-1 बहादुरगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको बहादुरगढ़ क्षेत्र से रविवार को काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात के लिए प्रयोग की गई टाटा जेस्ट गाड़ी भी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद उसके पांच साथियों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें यूपी के मेरठ ओर सहारनपुर के रहने वाले भी हैं। इनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
थाना सदर में पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जिला करनाल के गांव गोंदर निवासी विशाल है। उसको सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पकड़ा। आरोपी विशाल ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी। आरोपी नारनौंद के अपराधी गिरोह थुराना गैंग से संबंध रखता है।
डीएसपी के अनुसार वारदात के समय फाइनेंस कंपनी पायनियर एसोसिएलर प्राइवेट लिमिटेड की रिकवरी टीम आरोपियों की गाड़ी का पीछा कर रही थी। आरोपी जिस गाड़ी में सवार थे वह कंपनी से लोन लेकर खरीदी गई थी। लोन की किश्तें समय पर नहीं दी तो रिकवरी एजेंट मंजीत व उसके साथी गाड़ी को उठाने की कोशिश में पीछे लगे थे।
बहादुरगढ़ में बालोर चौक से गाड़ी का पीछा कर रहे थे। सिद्दीपुर में ड्रेन की पुलिया के के पास दोनों पक्षों में आमना-सामना हो गया। मारपीट भी हुई। विशाल ने गोली चला दी जो मंजीत के दाएं कंधे में लगी। घायल को उसके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर लोन लेने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच में पता लगा कि वारदात के वक्त गाड़ी में आरोपी विशाल के साथ पांच अन्य व्यक्ति भी सवार थे। आरोपी के साथ गाड़ी में सवार पांच व्यक्तियों में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का कुख्यात बदमाश सालिग भी था।
अन्य लोगों में कुरुक्षेत्र निवासी राजन, यूपी के जिला सहारनपुर का नरेन्द्र राणा, यमुनानगर का अभिषेक और मेरठ निवासी टीपू भी थे। पकड़े गए आरोपी विशाल के खिलाफ भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में उसने शहर थाना करनाल के क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था और वर्ष 2019 में थाना घरोंडा के क्षेत्र में हुई डकैती में भी वह शामिल था। विशाल के कब्जे से वारदात के लिए इस्तेमाल की गई टाटा जेस्ट गाड़ी बरामद की गई है।
मंजीत की हत्या के प्रयास के मामले में पकड़े गए विशाल को बहादुरगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी से उसके साथियों व उनके गिरोह के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। - अरविंद दहिया, डीएसपी, झज्जर