फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Money Looted from the contractor of Public Works Department in Jhajjar

झज्जर: लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार से पौने दो लाख लूटे, मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने की लूटपाट

Thu, 12 May 2022 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 12 May 2022 11:59 PM IST
सार

बुधवार रात झासवां और सुधराना मार्ग पर वारदात हुई। मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश सोने की अंगूठी भी ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Money Looted from the contractor of Public Works Department in Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास में थानाक्षेत्र के झासवां और सुधराना गांव के बीच बुधवार रात दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की गाड़ी रुकवाकर पौने दो लाख रुपये और सोने की अंगूठी लूट लिए । ठेकेदार ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


झांसवा निवासी ठेकेदार सोमवीर ने बताया कि वह लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करता है। उसने फिलहाल गुरुग्राम जिले में गांव खुर्मपुर में सड़क बनाने का ठेका ले रखा है। ठेकेदार के अनुसार वह बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अपनी कार से अपने गांव झांसवा आ रहे थे।
विज्ञापन


जब सुधराना और झांसवा गांव के बीच पहुंचे तो चौराहे पर जमालपुर मार्ग की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार दो युवक सवारों ने अचानक अपनी मोटरसाइकिल उनकी गाड़ी के आगे लगाकर उनकी गाड़ी रुकवा दी। वह कुछ समझते तभी दोनों मोटरसाइकिल सवार उतरकर आए और उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उन्हें गाड़ी से बाहर खींचकर उनसे पौने दो लाख रुपये, सोने की अंगूठी और लूट ली और फरार हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने नाकाबंदी की, नहीं मिले बदमाश
सोमबीर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस ने नाके बंदी कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहंी मिली।
 

कार चालक ठेकेदार से दो बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर पौने दो लाख रुपये और सोने की अंगूठी छीनने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामकरण दहिया, थाना प्रभारी, साल्हावास।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed