फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused of murder of elderly woman arrested in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: बुजुर्ग महिला की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, नशे की लत को पूरा करने के लिए वृद्धा को लूटना चाहते थे बदमाश

Thu, 10 Feb 2022 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 12:40 AM IST
सार

आरोपियों की पहचान आसौदा गांव निवासी विकास और सुमित के रूप के हुई है। हत्या के पीछे की वजह नशे की लत को पूरा करना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Two accused of murder of elderly woman arrested in Bahadurgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आसौदा के पास करीब 70 वर्षीय एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन फरवरी की शाम आसौदा रेलवे स्टेशन के पास रोहतक के गांव मकड़ोली कलां की बुजुर्ग महिला से लूटपाट करना चाहते थे। हत्या के पीछे की वजह नशे की लत को पूरा करना बताया जा रहा है।  

विज्ञापन

 

बताया जाता है कि आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए बुजुर्ग महिला को लूटना चाहते थे, लेकिन पहचाने जाने के डर से उन्होंने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि पुलिस ने सूचना के आधार पर मंगलवार को दोनों आरोपियों को आसौदा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आसौदा गांव निवासी सुमित और विकास के रूप में हुई है।  

विज्ञापन

 

एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि रोहतक के मकड़ोली गांव निवासी 70 वर्षीय महिला मूर्ति देवी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए तीन फरवरी को आसौदा गांव आई थी। स्टेशन से उतरी तो मूर्ति देवी के साथ दोहती व पोती थी और सामान भी ज्यादा था। इसलिए आसौदा से उन्हें लेने आया उनका भतीजा पहले बच्चों को छोड़ने मोटरसाइकिल से घर की तरफ रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ देर बाद उसका भाई बुआ मूर्ति को लेना आया तो मूर्ति देवी नहीं मिलीं तो तलाश शुरू की गई। इसी बीच मूर्ति देवी का शव आसौदा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक पुरानी डेरी के कमरे में लहूलुहान मिला था। वारदात के बाद दोनों आरोपियों को गांव की तरफ जाते हुए किसी ग्रामीण ने देखा था। जिसके बाद उनसे पूछताछ के लिए पुलिस घर पहुंची तो आरोपी फरार थे।

 

बाद में गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को आसौदा गांव के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गुनाह कुबूल कर लिया। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात के समय नशे में थे। बुजुर्ग महिला को अकेला देखकर उसे लूटने के लिए आसौदा रेलवे स्टेशन के पास बने कमरे में ले गए थे।

 

दोनों को लगा कि बुजुर्ग महिला ने उन्हें पहचान लिया है। जिसके बाद उन्होंने मूर्ति देवी की गला रेतकर हत्या करके मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों से अन्य वारदात का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed