{"_id":"649129a5b4bd7783a0024bc3","slug":"train-accident-goods-train-derailed-in-bahadurgarh-accident-happened-due-to-helpless-bull-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Accident: बहादुरगढ़ में माल वाहक रेलगाड़ी पटरी से उतरी, बेसहारा सांड की वजह से हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Train Accident: बहादुरगढ़ में माल वाहक रेलगाड़ी पटरी से उतरी, बेसहारा सांड की वजह से हुआ हादसा
Tue, 20 Jun 2023 12:24 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:24 PM IST
सार
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास माल वाहक रेलगाड़ी के पटरी उतर जाने के कारण हादसा हो गया। राजधानी दिल्ली की ओर से रोहतक की तरफ आ रही मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हो गया। जिसके कारण दो रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में रेल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली के शकूरबस्ती से रोहतक की तरफ माल ढुलाई के लिए जा रही मालगाड़ी बहादुरगढ़ में रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई। घटना एक सांड के गाड़ी से टकराने के कारण हुई। दूसरे नजरिये से भी मामले की जांच की जा हरी है। इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। घटना के आधा घंटे बाद नई दिल्ली मंडल से इंजीनियर की टीम पहुंच गई थी। टै्रक से उतरे डिब्बों को करीब ढाई घंटे बाद ठीक किया गया। हादसे के कारण तीन एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उक्त डिब्बों को मालवाहक गाड़ी से अलग कर दिया
माल वाहक गाड़ी के डिब्बे टै्रक से उतरने के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी के एक कर्मचारी ने बताया कि यह हादसा एक सांड के माल गाड़ी से टकराने के कारण हुआ। सांड नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर के पास टकराया। इसके बाद गाड़ी 725 मीटर दूर तक टै्रक से उतरी। हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन माल गाड़ी में तैनात गार्ड की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गार्ड के मुताबिक, उन्होंने जैसे ही गाड़ी को टै्रक से उतरते देखा तो गाड़ी के आखिरी से तीसरे डिब्बे के बाद प्रेशर कम कर दिया और उक्त डिब्बों को मालवाहक गाड़ी से अलग कर दिया।
विज्ञापन
उतरे डिब्बों को ट्रैक पर चढ़ाकर वहां से हटाया
ऐसा में बड़ा होने से बच गया। रेलवे के एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि मालगाड़ी मेें पीछे से तीसरे डिब्बे का चक्का जाम होने के कारण हुआ है, लेकिन अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है कि हादसा होने का क्या कारण रहा। रेलवे विभाग की तरफ से घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है जो इसकी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। आधा घंटे बाद दिल्ली मंडल से पहुंची इंजीनियरों और कर्मचारियों की टीम ने तुरंत काम शुरू किया और ढाई घंटे बाद टै्रक से उतरे डिब्बों को ट्रैक पर चढ़ाकर वहां से हटाया।
विज्ञापन
कई गाडिय़ों के आवागमन पर हुई देरी
मंगलवार को माल वाहक गाड़ी के आखिरी से तीसरा डिब्बा पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई गाडिय़ों के आवागमन में देरी हुई। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की वजह से लंबी दूरी की तीन एक्सप्रेस रेल गाडिय़ां बाधित रही। इनमें छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस व गोरखधाम एक्सप्रेस शामिल हैं। इन तीनों गाडिय़ां का बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक है।
जांच अधिकारी के अनुसार
घटना की वजह माल गाड़ी से सांड टकराना रहा। सांड टकराते ही गाड़ी के आखिरी से तीसरा डिब्बा पटरी से उतर गया। तुरंत उक्त डिब्बों को रेलवे स्टेशन पर अलग किया गया। इस बीच रेल यातायात बाधित रहा। इनमें तीन एक्सप्रेस गाडिय़ां शामिल हैं। -यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।