{"_id":"642126f912acb7aaff03d303","slug":"traders-closed-market-in-jhajjar-to-protest-against-demolition-of-pandit-shri-ram-sharma-open-air-thea-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: पंडित श्री राम शर्मा ओपन एयर थियेटर तोड़ने का विरोध, व्यापारियों ने किया बाजार बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: पंडित श्री राम शर्मा ओपन एयर थियेटर तोड़ने का विरोध, व्यापारियों ने किया बाजार बंद
Mon, 27 Mar 2023 10:47 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:47 AM IST
सार
झज्जर में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन जता रहे हैं। प्रशासन ने पंडित श्री राम शर्मा पार्क के ओपन एयर थियेटर को तोड़ने के विरोध व पुनः निर्माण में देरी को लेकर झज्जर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है।
विज्ञापन
झज्जर का बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के पंडित श्री राम शर्मा पार्क के ओपन एयर थियेटर को तोड़ने के विरोध व पुनः निर्माण में देरी को लेकर झज्जर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है। शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई भ्सी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
एयर थियेटर को कोर्ट के आदेश पर तोड़ दिया गया था
सोमवार को झज्जर के मैन बाजार बंद दिया और उसके बाद पंडित श्री राम शर्मा पार्क को लेकर स्थानीय लोग मुख्य बाजार से लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। गत 30 जनवरी को झज्जर में पंडित श्रीराम शर्मा पार्क पीला पंजा ओपन एयर थियेटर को कोर्ट के आदेश पर तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता व विश्व हिंदू संगठन के कार्यक्रर्ताओं ने एकत्रित होकर रोष जताया था। कस्टोडियन की जमीन बताकर सालों से न्यायायलय में मामला चल रहा था। 21 साल पहले पार्क में ओपन एयर थियेटर बनाया गया था। तत्कालीन उपायुक्त शशी गुलाटी के नाम का पत्थर भी लगा हुआ है।
विज्ञापन