{"_id":"12f015331ab0d5f3f7e3f79a8b0304b6","slug":"theft-took-away-money-and-jewellary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आधी रात को सेंधमारी, जेवरात, नकदी ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात को सेंधमारी, जेवरात, नकदी ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़।
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार के जौहरी नगर में चोरों ने एक ही रात को कई घरों को निशाना बनाया। किसी के मकान से जेवरात तो किसी से नकदी, मोबाइल व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया। लोगों ने जब सुबह अपने घरों में सामान बिखरा व गायब मिला तो उनके होश उड़ गए।
जौहरी नगर में रहने वाले डीटीसी ड्राइवर शशि के मकान को चोरों ने अपना बनाया। दीवार फांदकर चोर मकान के अंदर घुसे। यहां बने दोनों कमरों में आराम से सारे सामान को खंगाला। चोरों ने अपनी वारदात को अंजाम दिया, उस दौरान मकान मालिक शशि कमरे में सो रहा था।
उसकी पत्नी मायके गई थी। शशि ने बताया कि रात करीब ग्यारह बजे तक वह जाग रहा था। रात दो बजे जब उठा तो देखा कि उसके साथ वाले कमरे में घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। संदूक, जेंट्स व लेडीस पर्स खंगाल रखे थे। उनमें से नकदी व अन्य सामान भी गायब है। जब उसने सामान की तलाशी ली तो पता चला कि चोर दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, करीब 15 हजार की नकदी सहित कुछ अन्य सामान चुरा ले गए। उसकी पेंट की जेब में रखे पर्स से नकदी को निकालकर कागजातों को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
कालोनी की ही गली नंबर-5 में भी चोरों ने कई जगह वारदात की। यहां प्रवासी मूल के श्रमिकों के कमरों को चोरों ने खंगाला। किराये के मकान में रहने वाले उदयराज ने बताया कि चोरों ने उसका पर्स निकाल लिया। उसमें दो हजार की नकदी व कुछ अन्य कीमती कागजात भी थे।
तिलकराज ने बताया कि उसका मोबाइल व एक बैग को चोर चुरा ले गए। बनवारी ने बताया कि उसकी पेंट से चोर करीब एक हजार की नकदी व कुछ अन्य घरेलू सामान ले गए। रखी एक नई शर्ट को पहनकर चोर फरार हो गए। सुबह जब उक्त व्यक्ति नींद से जागे तो और अपना सामान गायब पाया तो उसके बाद ही उन्हें चोरी का आभास हो पाया। लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।