{"_id":"fc723c9cdf45c0ac2eb90ca9b54a930d","slug":"swat-commandos-investigated-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेट कमांडो ने की रेलगाड़ियों में जांच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वेट कमांडो ने की रेलगाड़ियों में जांच
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों में किसी तरह की कोई आपराधिक वारदात न हो इसको ध्यान रखते हुए अंबाला से एक स्पेशल स्वेट कमांडों टीम ने बहादुरगढ़ में दस्तक दी।
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने यहां करीब चार घंटे तक अप व डाउन लाइन पर आने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ी खंगाली। यही नहीं उन्होंने संदिग्ध नजर आने वाले लोगों के सामान की भी जांच की।
विज्ञापन
रेलवे अंबाला के पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य के दिशा-निर्देशों पर टीम वीरवार को बहादुरगढ़ पहुंची। यहां सर्च अभियान चलाने के बाद टीम रोहतक का रुख कर गई।
6 सदस्यीय टीम में सहायक उप निरीक्षक कर्मबीर व आनंद, सिपाही संदीप आर्य, सोनू, जयबीर, जितेंद्र ने राजकीय रेलवे पुलिस बहादुरगढ़ के साथ मिलकर ट्रेनों, प्लेटफार्मों, वेटिंग रूम, टिकट काउंटर सहित अन्य जगह की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
कमांडों टीम की इस छापामार कार्रवाई से हड़कंप सा मचा रहा। स्वेट टीम सदस्यों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान रखा।
साथ में महिला यात्रियों को भी जागरूक किया कि यदि कोई उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है या फिर उसकी हरकतें संदिग्ध लगती है तो तुरंत पुलिस को इसके बारे में बताए।
यही नहीं उन्होंने स्नेचिंग की घटनाओं से बचने के लिए भी अनजान व्यक्तियों से किसी तरह की कोई बात व जानकारी नहीं देने के लिए प्रेरित किया।
अंबाला से आया यह कमांडो दस्ता सुबह साढ़े सात बजे के आसपास ही बहादुरगढ़ पहुंच गया था। इसके बाद उन्होंने यहां के तीनों प्लेटफार्मों को अच्छी तरह से खंगाला।
साथ में रेल यात्रियों को सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहने व अनजान व्यक्तियों से किसी भी तरह की कोई खाने-पीने की चीजें न लेने के लिए भी कहा। साथ में सफर के दौरान अपने सामान की जांच करते रहने के लिए भी कहा।