फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Secrets of death revealed by viscera report in Jhajjar of Haryana

विसरा से खुला मौत का राज: सात माह पहले पेट दर्द होने से नहीं, चोट मारने से हुई थी व्यक्ति की मौत, हत्या का केस दर्ज

Wed, 29 Jun 2022 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Jun 2022 11:36 PM IST
सार

सात महीने पहले हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। विसरा रिपोर्ट ने मौत के कारणों से पर्दा उठाया है। जिसपर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Secrets of death revealed by viscera report in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र के एनटीपीसी झाड़ली स्थित मेट्रो मार्केट में सात महीने पहले एक व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने से अब इस मामले का पर्दाफाश हो गया है। विसरा जांच की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है व्यक्ति की मौत पेट दर्द होने से नहीं बल्कि चोट मारने से हुई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जीया उल्ला गांव बूधूवासी जिला बहराइच उत्तर प्रदेश ने बताया था कि उसके गांव के ही नंदलाल के साथ पुनीत निवासी भूरावास मेट्रो मार्केट झाड़ली में कबाड़ की दुकान पर काम करते हैं। 12 नवंबर 2021 को पुनीत की स्कूटी लेकर वे रेलवे लाइन की तरफ गए थे। फाटक के पास उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति मिला जिसने स्कूटी रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन


स्कूटी रोकने के बाद उस व्यक्ति ने कहा कि उसके पेट में दर्द है उसे जल्दी से किसी अस्पताल में दाखिल कराओ। उस व्यक्ति के माथे पर चोट लगी हुई थी ऐसा प्रतीत होता था कि गिरने से उसे चोट लगी है। उसे स्कूटी पर बैठाकर मातनहेल के प्राथमिक अस्पताल ले गए। जहां से उसे झज्जर के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल झज्जर में चिकित्सकों ने उसे कुछ देर बाद ही मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति के शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया था। 14 नवंबर 2021 को मृतक की पत्नी मुकेश ने शव की शिनाख्त की। शव की पहचान जगबीर उर्फ काली बल्लुराम वासी सेखूपर जट्ट उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

परिजनों ने उस समय मान लिया था कि शायद जगबीर उर्फ काले का निधन ज्यादा पेट दर्द होने के कारण हुआ है, लेकिन अब आरएफएल सुनारिया रोहतक से रिपोर्ट आने से पता चला है कि जगबीर उर्फ काले की मौत पेट दर्द होने से नहीं बल्कि किसी के चोट मारने से हुई थी।


जांच अधिकारी एसआई मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी ने अभी अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। इसलिए फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed