फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scooty and bus collision, husband-wife's death

स्कूटी और बस में टक्कर, पति-पत्नी की मौत

Tue, 01 Dec 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Scooty and bus collision, husband-wife's death

दूबलधन-बेरी मार्ग पर रोडवेज बस व स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीरें चोटें आई।

विज्ञापन


स्कूटी पर सवार पति-पत्नी को बस में सवार सवारियों व राहगीरों की मदद से बेरी के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां  चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गांव माजरा निवासी सतीश सोमवार को पत्नी राजबाला (जोकि दूबलधन स्कूल में गेस्ट टीचर के पद पर कार्यरत थी) को छोड़ने के लिए गांव गोछी से दूबलधन जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह दूबलधन मार्ग पर ड्रेन न. 8 के पास पहुंचा तो सामने से आ रही रोडवेज की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों की मौत हो गई।

दोनों का शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया और उनके पैतृक गांव (गोछी) में दोनों को एक ही चिता ही में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक के भाई आशीष की शिकायत पर पुलिस ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम झज्जर के नागरिक अस्पताल में करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बस की चपेट में बाइक सवार घायल हो गया
वहीं दूसरे सड़क हादसे में दूबलधन मार्ग पर स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। गांव पिलाना निवासी साहिल पिलाना से बेरी आ रहा था जब वह ड्रेन न. 8 के पास पहुंचा तो स्कूल बस की चपेट में आ गया।

जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया और घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया और चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई एमएस रेफर कर दिया गया।


बेरी नागरिक अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. शेर सिंह ने बताया कि सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में पति-पत्नी की मौत हो गई और एक बाइक सवार स्कूल बस की चपेट में आ गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई एमएस रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed