फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Robbery, robbery in Bahadurgarh, gun point, crime news, Bahadurgarh

रातभर खौफ बनकर दौड़ी कार लडरावन और सेक्टर-9 बाईपास पर गन प्वाइंट पर लूट

Sun, 11 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Robbery, robbery in Bahadurgarh, gun point, crime news, Bahadurgarh
गन शॉट

शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की अल सुबह तक सफेद रंग की एक कार क्षेत्र की सड़कों पर खौफ बनकर दौड़ती रही। कार में सवार लोगों ने गन प्वाइंट पर सेक्टर-9 बाईपास और लडरावन में लूट की वारदात को अंजाम दिया, जबकि बामनौली टोल के पास भी लूट का प्रयास किया। इन तीनों घटनाओं के पीछे सफेद रंग की एक कार में सवार लोगों का हाथ बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पहली घटना : कार का सीसी तोड़ गन प्वाइंट पर लूट
नई बस्ती का निवासी अमित खत्री अपनी कार में सवार होकर बीती रात दिल्ली में एक विवाह समारोह में गया हुआ था। वापसी पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब वह बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 बाईपास के पास पहुंचा तो एक सफेद रंग की कार उसे ओवरटेक करते हुए उसके आगे अड़ गई।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां कार में सवार युवकों ने कार का साइड वाला शीशा तोड़कर अमित की कनपटी पर गन लगा दी। बदमाश उससे 15 हजार की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल छीन ले गए। घबराया हुआ अमित जब तक संभल पाता, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमित ने सेक्टर-9 पुलिस चौकी में शिकायत दी। सेक्टर-9 पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र इस मामले को सुलझाने का प्रयास रहेगा।

दूसरी घटना : गन दिखा 28 हजार की नकदी लूटी
लूट की दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के गांव लडरावन में हुई। यहां टैंपो टाटा 407 का चालक जटवाड़ा निवासी पवन कुमार लूट का शिकार हुआ। पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि वह सोनीपत से बहादुरगढ़ की ओर दहेज का सामान लेकर आ रहा था।

सुबह करीब चार बजे गांव लडरावन के पास पहुंचा तो सफेद रंग की कार को उसके सामने अड़ा दिया। उसमें चार-पांच युवक सवार थे। उन्होंने उससे बंदूक दिखा 28 हजार रुपये छीन लिए। उधर, सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह दहिया ने कहा कि अज्ञात कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीसरी घटना : दिल्ली पुलिसकर्मी से लूट का प्रयास
गांव बामनौली स्थित टोल बैरियर के पास भी लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया। सेक्टर-7 निवासी दिल्ली पुलिसकर्मी जगबीर बहादुरगढ़ की ओर आ रहा था। नाहरा-नाहरी रोड पर जब वह गांव बामनौली के पास पहुंचा तो यहां उसकी गाड़ी के सामने भी एक सफेद कार अड़ा दी।

बदमाशों के मंसूबों को समझकर जगबीर गाड़ी से निकलकर भागा। बताते हैं कि एक-दो वाहनों के और आ जाने के कारण बदमाश लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। वहीं इस संबंध में लाइनपार पुलिस का कहना है कि उनके इलाके में लूट की वारदात नहीं हुई है।

तीनों वारदात में एक ही कार के शामिल होने की आशंका
तीनों ही वारदात में सफेद रंग की एक कार में सवार बदमाशों का हाथ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पहले सेक्टर-9, बाद में बामनौली और फिर लडरावन में वारदात को अंजाम देकर कार सवार सोनीपत की ओर निकल गए।


इसी कार चालकों द्वारा कुंडल और सैदपुर के बीच भी लूट की वारदात को अंजाम देने की चर्चा क्षेत्र में चल रही थी। खैर जो भी हो, देर शाम तक कार सवारों का कुछ सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed