फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   restaurant owner shot in Jhajjar on pretext of asking for directions

Jhajjar: रास्ता पूछने के बहाने रेस्टोरेंट संचालक को मारी गोली, गाड़ी के शीशे को तोड़ कंधे में लगी

Fri, 21 Mar 2025 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 10:06 AM IST
सार

संदीप सैनी पुराने बस स्टेंड में अपने पिता का रेस्टोरेंट चलाता हैं। संदीप प्रतिदिन की तरह वीरवार रात को रेस्टोरेंट बंद कर घर जाने के लिए गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान बाइक पर बदमाश आए और संदीप से रेवाड़ी जाने का रास्ता पूछा।

विज्ञापन
restaurant owner shot in Jhajjar on pretext of asking for directions
घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में पुराना बस स्टैंड स्थित अपने रेस्टोरेंट से घर जा रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने गोली मार दी। गोली शीशा तोड़कर कंधे में जा लगी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संदीप सैनी पुराने बस स्टेंड में अपने पिता का रेस्टोरेंट चलाता हैं। संदीप प्रतिदिन की तरह वीरवार रात को रेस्टोरेंट बंद कर घर जाने के लिए गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान बाइक पर बदमाश आए और संदीप से रेवाड़ी जाने का रास्ता पूछा। रास्ता पूछने के बाद शीशा नीचे करने को बोला गया, लेकिन संदीप सैनी ने कार का शीशा नीचे नहीं किया। इस दौरान बदमाशों में से एक ने पिस्तौल निकाली और बंद शीशे पर ही गोली चला दी। 
विज्ञापन


गोली गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए संदीप के हाथ में जा लगी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। संदीप ने वारदात की सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच संदीप को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। गोली संदीप सैनी के हाथ में लगी। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed