फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Person walking on foot in Jhajjar died on spot after being hit by bike rider

Jhajjar: पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी बाइक सवार ने टक्कर, मौके पर हुई मौत

Wed, 16 Aug 2023 12:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 12:45 PM IST
सार

झज्जर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छुछुकवास में पैदल जा रहे राहगीर को दो बाइक सवारों ने मारी टक्कर मार दी। जिसके कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौते हो गई।

विज्ञापन
Person walking on foot in Jhajjar died on spot after being hit by bike rider
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के छुछुकवास में पैदल जा रहे राहगीर को दो बाइक सवारों ने मारी टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति को मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र हीरानंद आजाद नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लेकर शहर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। मृतक महेंद्र मजदूरी करने का काम करता था मृतक की उम्र करीब 58 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन


इधर... चार नौजवान लड़कों ने बाइक सवार दो युवकों से नकदी, फोन व बाइक लूटी
भिंडावास से छुछकवास बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों से 4 नौजवान लड़कों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। लूट होने की घटना बाइक सवार युवकों ने छुछकवास चौकी में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच आरंभ कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव भिंडावास निवासी टिंकू ने बताया कि मेरा साथी रोहित दोनों बाइक पर सवार होकर भिंडावास से छुछकवास आ रहे थे।
विज्ञापन


गांव मारौत के नजदीक पहुंचे तो 4 नौजवान लड़कों ने हमारी बाइक को रूकवाकर मारपीट शुरू कर दी और दोनों के मोबाइल फोन, 4 हजार रूपये नकद व बाइक को लेकर मौके से फरार हो गए। लूट होने की घटना की शिकायत छुछकवास चौकी में दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एएसआई जापान ने बताया कि बाइक सवार युवकों से लूट होने की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई। जल्द ही लूट की घटना को अंजाम देने वाले युवकों को गिरफतार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed