फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   people of Jhamari met DC in Jhajjar inmatter of extracting water from thermal plant

Jhajjar: झमारी के लोग डीसी से मिले, कहा- साहब हमारी जमीन बचा लो, थर्मल प्लांट का पानी निकालने का मामला

Tue, 09 May 2023 01:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 May 2023 01:18 PM IST
सार

ग्रामीणों ने कहा कि गांव गोरिया में आ रहा एनटीपीसी प्लांट का गंदा पानी अब गांव झामरी की पंचायत की जमीन जो कि अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत है। उसमें होद बना कर पानी डालने की कोशिश की जा रही है। जिसके विरोध में डीसी से मिलने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण आए हैं।

विज्ञापन
people of Jhamari met DC in Jhajjar inmatter of extracting water from thermal plant
झमारी गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में झाड़ली थर्मल पावर प्लांट के साथ लगती झामरी गांव की पंचायती जमीन में थर्मल प्लांट का गंदा पानी निकालने के लिए होद बनाने के विरोध में झामरी गांव के अनुसूचित जाति के लोग डीसी से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने उपायुक्त से कहा कि साहब हमारी जमीन बचा लो, चार एकड़ पंचायती भूमि अनुसूचित जाति के लिए पट्टे पर दी जाती है। इस पर पंचायत गंदे पानी की निकासी का होद बनवाना चाहती है। इसका वे विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वे इस भूमि में खेती कर परिवारों का गुजारा करते हैं।   

विज्ञापन


कहा इस जमीन के साथ लगते हैं उनके प्लाट, खेती कर करते गुजारा
ग्रामीणों ने कहा कि गांव गोरिया में आ रहा एनटीपीसी प्लांट का गंदा पानी अब गांव झामरी की पंचायत की जमीन जो कि अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत है। उसमें होद बना कर पानी डालने की कोशिश की जा रही है। जिसके विरोध में डीसी से मिलने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण आए हैं। उन्होंने बताया है कि एनटीपीसी का गंदा पानी झामरी के खेतों में उतारने की कवायद एनटीपीसी प्रबंधन व ग्राम पंचायत की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने उचित कार्रवाई आश्वासन दिया
उनकी 4 एकड़ जमीन में गड्ढा खोदकर पानी डालने की बात कही जा रही है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि वे 4 एकड़ में गेहूं व अन्य फसल उगाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पंचायत 2 एकड़ में उनके प्लाट काटे हैं। उन्होंने बताया कि 2 एकड़ में 25 प्लाट 100-100 गज के काटे गए हैं। वे वहां पर अपना मकान बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्लांट का पानी उनकी बस्ती में आता है तो उन्हें काफी परेशानी होगी। उपायुक्त ने उन्हें उचित कार्रवाई आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed