फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man Murdered in Jhajjar over dispute on DJ

Jhajjar: गांव मांगावास में शादी समारोह में डीजे पर कहासुनी, युवक की छाती में गोली मारकर हत्या

Mon, 02 Dec 2024 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 10:35 AM IST
सार

गांव में शिल्लु पुत्र करतार के लड़के की शादी के प्रोग्राम में डीजे बज रहा था। सचिन व गांव अहरी निवासी सौरभ प्रोग्राम में गए हुए थे। तभी गांव मांगवास निवासी संजय पुत्र जीत सिंह हाल बेरी के साथ डीजे पर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Man Murdered in Jhajjar over dispute on DJ
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झज्जर में थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव मांगावास में शादी समारोह की पार्टी में डीजे पर हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को छाती में गोली लगने के बाद परिजन पीजीआई एमएस रोहतक लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान गांव मांगवास निवासी सचिन (28) पुत्र जयबीर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी व सीआईए टीम घटनास्थल पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव मांगावास निवासी दलबीर ने बताया कि गांव में शिल्लु पुत्र करतार के लड़के की शादी के प्रोग्राम में डीजे बज रहा था। उसका भतीजा सचिन व भांजा गांव अहरी निवासी सौरभ प्रोग्राम में गए हुए थे। तभी गांव मांगवास निवासी संजय पुत्र जीत सिंह हाल बेरी के साथ डीजे पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी के बाद सचिन व सौरभ वहां से चले गए और अपने चाचा दलबीर की डेयरी पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद संजय अपने 5-6 साथियों के साथ दलबीर की डेयरी के पास पहुंचा और वहां जाकर उनको गली-गलौच करने लगा। तभी संजय ने दुनाली से गोली चला दी। गोली सचिन की छाती में जाकर लगी। छाती में गोली लगने से सचिन की मौत हो गई। गोली चलाने के बाद सभी आरोपी बिना नंबर की स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय पीएसओ का काम करता है। 


गांव मांगावास में डीजे पर कहासुनी होने के बाद गोली चलाने की सूचना मिली। घटनाक्रम में एक युवक को छाती में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव मांगावास निवासी सचिन के रूप मे हुई है। मृतक के चाचा के बयान पर संजय व श्याम सहित अन्य 4-5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मृतक के शव का पीजीआई एमएस रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  - अमित कुमार, थाना प्रभारी बेरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed