फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man arrested with 122 kg 500 grams of ganja in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: 122 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, गांजा सप्लाई का धंधा करता रहा है आरोपी

Mon, 30 May 2022 02:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 02:47 AM IST
सार

पकड़ा गया आरोपी दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक व सोनीपत में गांजा सप्लाई का धंधा करता रहा है। गांजे की तस्करी के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। 

विज्ञापन
Man arrested with 122 kg 500 grams of ganja in Bahadurgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस की अपराध शाखा ने सोनीपत जिले के निवासी एक युवक को 122 किलो, 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति गांजे की तस्करी के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक व सोनीपत के एरिया में गांजा सप्लाई का धंधा करता रहा है। 

विज्ञापन


अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक पुनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम थाना शहर बहादुरगढ़ क्षेत्र में खुफिया तौर पर तैनात थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनीपत जिले के गांव फरमाना का निवासी वीरेंद्र उर्फ काला नशा तस्करी का धंधा करता है। वह एक स्विफ्ट गाड़ी में काफी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा लिए हुए है और उसे सप्लाई करने के लिए दिल्ली की तरफ से आकर बहादुरगढ़ बाईपास से होते हुए रोहतक, सोनीपत की तरफ जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआईए की टीम गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-9 बाईपास बहादुरगढ़ नया बस अड्डा के नजदीक पहुंची। बाईपास पर नाकाबंदी करके छोटे वाहनों पर निगाह रखनी शुरू कर दी। इस बीच आई एक स्विफ्ट गाड़ी को टीम में रुकने के लिए इशारा किया तो नाके से कुछ कदम पहले गाड़ी रोककर चालक ने भागने की कोशिश की, जिसे टीम काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष हुई तलाशी के दौरान गाड़ी की डिग्गी से छह कट्टों (बोरियों) में 122 किलो 500 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने गाड़ी सहित उपरोक्त आरोपी को काबू कर लिया। उसके खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया।

आरोपी से बरामद गांजा की मार्केट में कीमत लाखों रुपये बताई गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी को उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने अदालत में पेश किया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए 06 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।


अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक व सोनीपत के एरिया में गांजा सप्लाई का धंधा करता रहा है। उसके खिलाफ दिसंबर 2021 में सदर गोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी का साथी पकड़ा गया था और वह अभी तक उस मामले में फरार चल रहा है। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ जून 2018 में शराब तस्करी का एक मामला खरखौदा सोनीपत में दर्ज हुआ था। 
-फोटो 4 : गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी सीआईए की टीम के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed