फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Killer cought with gun and car

हत्या मामले में भगौड़ा आरोपी अवैध हथियार और गाड़ी समेत काबू

Mon, 16 Nov 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 16 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा गांव दादरी तोए में अक्तूबर 2014 में हुए हत्या के एक मामले में अदालत द्वारा घोषित आरोपी को नाकाबंदी करके अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी सहित काबू किया है।

विज्ञापन


निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि अपराध जांच शाखा झज्जर की एक पुलिस टीम गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि पिछले वर्ष अक्तूबर में गांव दादरी तोए निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में शामिल भगोड़ा आरोपी भरत सिंह एक फॉर्च्यूनर गाड़ी द्वारा झज्जर की तरफ से जाएगा।
विज्ञापन


सूचना पर अपराध जांच शाखा की टीम द्वारा झज्जर-गुड़गांव रोड पर झज्जर बाईपास पुल के पास नाकाबंदी कर सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकवाया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम उपरोक्त भरत सिंह निवासी दादरी तोए हाल राजेंद्रा पार्क गुड़गांव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए। वह गाड़ी के कोई कागजात नहीं दिखा सका। आरोपी ने कबूला कि उसने गाड़ी पर नकली नंबर प्लेट लगाई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया।


सोनीपत के दोदवा निवासी धर्मेंद्र का किया था कत्ल  
आरोपी ने बताया कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के एक और मामले का खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव दादरी तोए निवासी एक युवक के अपहरण के मामले में शामिल जिला सोनीपत के गांव दोदवा निवासी धर्मेंद्र उर्फ धम्मड़ की बीते अगस्त माह में कैराना यूपी में हत्या करके उसके शव को खेतों में फेंक दिया था। आरोपी भरत सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed