फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: was giving medicine to conceive a child, case registered

Jhajjar: न डॉक्टरी की डिग्री न लाइसेंस, बच्चा होने की दे रहा था दवा, केस दर्ज

Sat, 03 Aug 2024 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 09:18 PM IST
सार

सीएम विंडो पर शिकायत हुई थी। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बिरधाना के युवक पर केस दर्ज कराया है। दो बार आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों ने जांच कर हिदायत दी थी। फिर भी काम जारी रखा। 

विज्ञापन
Jhajjar: was giving medicine to conceive a child, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र के थाना दुजाना क्षेत्र के गांव बिरधाना में बिना डिग्री लाइसेंस बच्चा होने की दवा दवा देने वाले युवक के खिलाफ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इस संबंध में सीएम विंडो पर शिकायत की गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गांव बिरधाना निवासी नवदीप सिंह बिना लाइसेंस व डिग्री के गांव बच्चे होने दवा दे रहा है। इसकी सूचना मिलने पर महानिदेशक आयुष के निर्देशनुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी झज्जर ने टीम गठित की।
विज्ञापन


टीम ने 7 जून को गांव बिरधाना में जाकर मौके पर जांच की तो पाया गया कि नवदीप सिंह के पास कोई आयुष मेडिकल डिप्लोमा व डिग्री नहीं थी। उसके बावजूद भी यह दवा दे रहा है। इससे बाद हरियाणा के आयुष महानिदेशक की टीम ने भी गांव में जाकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बावजूद नवदीप ने दवा देने का काम बंद नहीं किया। शिकायत में कहा गया है कि नवदीप भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर बिरधाना गांव निवासी नवदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर बने अकाउंट बंद करने के आदेश
इस संबंध में सोशल मीडिया पर बने अकाउंट बंद करने के आदेश किए, लेकिन उसके बाद भी सोशल मीडिया अकाउंट बंद नही किया गया है। सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो में खुद नवदीप भी हैं और उसमें कुछ महिलाएं भी दिखाई गई हैं। वीडियो में महिलाओं ने बताया है कि नवदीप ने जो दवा उसे दी, उससे उनको गर्भ धारण हो गया।

पहले सीएम विंडो में दी गई थी शिकायत
नवदीप के खिलाफ सबसे पहले शिकायत सीएम विंडो में दी गई थी। सीएम विंडो की तरफ से जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के पास कार्रवाई के लिए मैसेज गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने अपनी टीम के साथ गांव का दौरान कर स्थिति का पता लगाया था और नवदीप को ऐसा नहीं करने को कहा गया था, लेकिन फिर भी यह काम जारी रहा। उसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत आयुष विभाग के महानिदेशक से की। इस पर महानिदेशक ने टीम बनाकर जांच के लिए बिरधाना गांव भेजी। टीम ने भी अपनी रिपोर्ट में नवदीप द्वारा बच्चा होने की दवा देने की बात कही। इसके बाद डीसीपी को इसकी शिकायत दी गई। उच्चाधिकारियों के आदेश पर नवदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 
गांव बिरधाना के युवक नवदीप के खिलाफ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी झज्जर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। -देवेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, दुजाना थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed