{"_id":"65c4c9e0f0a2c836500fabe9","slug":"jhajjar-two-laborers-died-after-being-buried-under-the-wall-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: दीवार के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल, खेत में दीवार बनाने के लिए गए थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: दीवार के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल, खेत में दीवार बनाने के लिए गए थे
Thu, 08 Feb 2024 06:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:02 PM IST
सार
मृतक धर्मेंद्र के साले फूलचंद ने कहा कि प्लाट मालिक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। उसने मांग की कि इस मामले में पहले एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में गिरावड-बिरधाना गांव की सीमा के नजदीक खेत में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। सभी को वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड में दाखिल कराया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के भोपालपुरी निवासी प्रेम नारायण, धर्मेंद्र और उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी मुकेश गुरुवार सुबह गिरावड-बिरधाना सीमा पर बिरधाना गांव निवासी पवन के खेत में दीवार बनाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
अभी दीवार बनाने का कुछ काम ही किया था कि लगभग साढ़े 9 बजे एकाएक दीवार गिर गई, जिसके चलते प्रेम नारायण, धर्मेंद्र और मुकेश उसके नीचे दब गए। तीनों को आसपास के लोगों ने गिरावड के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां प्रेम नारायण और धर्मेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं मुकेश की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतकों के शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।