Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: shop of INLD leader's son looted at gunpoint

Jhajjar: पिस्तौल के बल पर इनेलो नेता के बेटे की दुकान से सामान ले गए युवक, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

Sun, 16 Jul 2023 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 11:33 PM IST
सार

सिलानी गेट पर कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान के पास अधिकांश समय पुलिस तैनात रहती है। युवक दो कारों में सवार होकर आए थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Jhajjar: shop of INLD leader's son looted at gunpoint
पिस्तौल के बल पर इनेलो नेता के बेटे की दुकान से सामान ले गए युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में सिलानी गेट पर एक इनेलो नेता एवं मार्केट कमेटी झज्जर के पूर्व उपाध्यक्ष के बेटे की दुकान से रविवार की दोपहर करीब दो बजे दो कारों में सवार होकर आए कई युवकों ने खाने-पीने का सामान लिया। इसके बाद रुपये मांगने पर युवकों ने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी। साथ ही दुकानदार से कहा कि चुपचाप दुकान पर चले जाओ वरना गोली मार देंगे।

विज्ञापन


इसके बाद युवक भाग गए। इतना सुनते ही दुकानदार घबरा गया और उसने एक घंटे तक घटना का जिक्र तक नहीं किया। हालांकि दुकान के निकट अधिकांश समय पुलिस भी तैनात रहती है। बाद में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस सीसीटीवी में कैद घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिलानी गेट पर इनेला नेता खरैती लाल अरोड़ा के बेटे कपिल ने जूस व अन्य खाने पीने के सामान की दुकान खोल रखी है। पीड़ित दुकानदार कपिल ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे दो कारों में सवार दस युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 3045 रुपये का खाने-पीने का सामान मंगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कपिल ने युवकों से सामान के रुपये मांगे तो उन्होंने उस पर पिस्तौल तान दी। साथ ही कहा कि रुपये मांगोेगे तो गोली मार देंगे। इसके बाद वे मौके से भाग गए। पीड़ित वारदात के करीब एक घंटे बाद अपने पिता इनेलो नेता खरैती लाल अरोड़ा व भाइयों को जानकारी दी।

इस पर वे दुकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। खरैती लाल ने बताया कि उनका बेटा पिस्तौल देखकर घबरा गया था। उसने एक घंटे के बाद वारदात की बात बताई। - व्यापार मंडल ने जताया रोष

व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात असहनीय है। अगर सोमवार तक आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी एसपी से मिलेंगे। लूट की वारदात पर व्यापार मंडल ने रोष जताया है।


पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर युवकों की पहचान की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed