फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, master plan, nagar nigam, jhajjar

हादसों को रोकने के लिए निगम ने तैयार किया मास्टर प्लान

Wed, 07 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
jhajjar, master plan, nagar nigam,  jhajjar
मास्‍टटर प्‍ललान - फोटो : buraeau
 बिजली निगम आए दिन करंट की चपेट में आने से लोगों को बचाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। जहां बिजली के खंभे व वायरिंग है। वहां पर अब टीबी केबल, इंटरनेट व फोन केबल के अलावा होर्डिंग्स के अलावा दूसरी किसी भी तरह के लगे केबल हटाएं जाएंगे। जिसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। जिनकी केबलें पोल पर लगी हुई है, उन्हें हटाने के लिए पहले नोटिस दिए जा रहे हैं और यदि एक सप्ताह के बाद वे नहीं हटाते तो उनकी केबलों को काटने व उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए निगम ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। 
विज्ञापन

बता दें कि यह कार्रवाई एक सप्ताह पहले शास्त्री नगर चौराहे के पास एक हेल्थ जिम का बोर्ड लगाते समय 11 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर तीन युवकों के जान गंवाने की घटना के बाद अमल में लाई जा रही है। निगम के एक्सईएन एसजी वत्स ने बताया कि तीन युवकों की मौत अप्रिय व दुखदायी थी। निगम की इसमें कोई लापरवाही नहीं रही है। लेकिन इस तरह के हादसे भविष्य में न हो और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके इसको लेकर निगम के इंजीनियरों की टीम ने मिल बैठकर एक मास्टर प्लान तैयार किया है। उन्होंने बताया कि शहर में बिजली के खंभों व वायर के साथ-साथ दुकानदारों, केबल, इंटरनेट आपरेटरों ने जहां वायरिंग का पूरा जाल बिछाया हुआ है, वहीं प्रचार सामग्री के लिए होर्डिंग्स, फ्लैक्स व दूसरी चीजें लगाई हुई है उन सबको हटाने के लिए एक मुहिम सप्ताह भर में शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए शहर के सभी केबल आपरेटरों व इंटरनेट कंपनियों को नोटिस भेजे गए हैं कि वे या तो अपने स्तर पर पहले ही इनको हटा लें अन्यथा निगम की टीमों को मजबूर होकर इन्हें हटाना पड़ेगा। इस दौरान उन्हें जो हर्जाना होगा वह स्वयं ही उन्हें भुगतना होगा। इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत मनमानी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। एक्सईन वत्स ने बताया कि करंट से होने वाले हादसों को रोकने के लिए निगम ने यह कड़ा रुख अख्तियार किया है ताकि जाने-अनजाने में व्यक्ति कोई जान न गंवाए। इसलिए नगर परिषद के सचिव के अलावा निगम के उच्च अधिकारियों को भी पत्र लिखकर पूरे प्लान के बारे में अवगत कराया है। 
विज्ञापन


नुक्कड़ सभाओं से करेंगे जागरूक
बिजली निगम की ओर से करंट की चपेट में लोगों से बचाने को लेकर उन्हें जागरूक करने की मुहिम भी चलाई जाएगी। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के गली मोहल्लों में जाकर अधिकारी व कर्मचारी नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को करंट से बचाव को लेकर उन्हें अवगत भी कराएंगे। साथ में उन्हें यह भी बताएंगे कि यदि बिजली लाइन में किसी तरह का कोई फाल्ट होता है तो वे अपने आप ठीक करने की कदापि न सोचें बल्कि निगम कर्मियों को इसकी शिकायत दें। बिजली के तारों से दूर रहें और किसी भी सूरत में कुंडी कनेक्शन न करें। बरसाती सीजन में बिजली की वायरिंग को लेकर अधिक सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed