फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar, hindi news, maausam, Jhajjar

चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने किया हाल बेहाल

Tue, 19 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Tue, 19 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar, hindi news, maausam, Jhajjar
गर्मी - फोटो : bureau
मौसम में गर्माहट बढने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। दोपहर के वक्त गर्म हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि इलाके में अभी जून-जुलाई जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह 9 बजे के बाद ही चिलचिलाती धूप छा जाती है। दोपहर के वक्त लोग कम ही दिखाई दे रहे हैं। जो दिखते हैं वे सभी खुद को कपड़ों से ढके हुए होते हैं। हमेशा जाम से घिरा रहने वाला रोहतक-दिल्ली हाइवे भी दोपहर के वक्त खाली-खाली दिखाई देता है। गर्मी ने पूरी तरह से जन-जीवन को प्रभावित कर दिया है। दिन तो गर्म हैं ही, अब रात और सुबह के वक्त भी मौसम घुटनभरा होने लगा है। ये गर्मी का ही असर है कि अस्पतालों में सिर दर्द, बुखार और आंखों की बीमारियों संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उधर, ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी से बचाव के लिए बच्चों और युवाओं ने तलाब एवं जोहड़ों में नहाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



-प्याऊ की मांग
गर्मी लगातार बढ़ रही है इसलिए पानी की जरूरत भी बढ़ेगी। शहर के निवासी मनोज कुमार ने कहा कि गर्मी बेहद तेजी से बढ़ रही है और शहर में प्याऊ की संख्या न के बराबर है। कम से कम हरेक बाजार व चौराहे पर पानी की प्याऊ होनी चाहिए। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर शीतल पानी की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed