फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime, najafgardhm, thief, hajjar news

नजफगढ़ के पूर्व विधायक का हत्यारोपी एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

Sat, 24 Sep 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 24 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
jhajjar, crime, najafgardhm, thief, hajjar news
चोर - फोटो : bureau
दिल्ली के नजफगढ़ से पूर्व विधायक भरत सिंह की हत्या के आरोपी मोस्टवांटेड एवं एक लाख के इनामी बदमाश देेवेंद्र उर्फ देवा को उसके साथी झज्जर निवासी कृष्ण सहित पकड़ने में बहादुरगढ़ पुलिस ने सफलता पाई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व विधायक के भाई कृष्ण पहलवान की हत्या करने के लिए पूरा खाका तैयार कर रहा था। इसके लिए वह गाड़ी लूटने की साजिश रच रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, कुछ कारतूस, एक लूटी हुई कार बरामद की है।
विज्ञापन

अपराध शाखा प्रभारी एवं निरीक्षक सोनू मलिक ने बताया कि एसपी जशनदीप सिंह के दिशानिर्देशों पर अपराधियों को पकड़ने के लिए एएसआई निरंजन सिंह, वजीर सिंह, एचसी सत्यवान, कांस्टेबल सत्येंद्र, सुशील, मदनलाल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ बदमाश जगरतपुर मोड़ के नजदीक गाड़ी लूटने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन




इस पर पुलिस अपनी गाड़ी की बत्ती उतारकर वाहनों की जांच कर रही थी, इसी बीच इनामी बदमाश साथी समेत पहुंचा और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को हथियार और एक गाड़ी समेत दबोचा। पूछताछ में पता चला कि बदमाश गुरुग्राम निवासी देवा पर दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। उसके साथ झज्जर निवासी कृष्ण को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इनामी बदमाश अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर आपसी रंजिश के चलते पूर्व विधायक भरत सिंह के भाई कृष्ण की भी हत्या किए जाने को लेकर प्लानिंग कर रहा था। इसके लिए गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया जाना था और लूटी गई गाड़ियों से ही इस पूरे हत्याकांड को सिरे चढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते मोस्टवांटेड अपराधी देवेंद्र उर्फ देवा को उसके साथी कृष्ण सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खंडेवला गांव के सरपंच बेटे की भी की थी हत्या
देवेंद्र और कृष्ण पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर पिछले साल दिसंबर में खंडेवला गांव (गुरुग्राम) के सरपंच के बेटे कपिल की भी हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवेंद्र पर दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की ओर से 50-50 हजार का अलग-अलग इनाम रखा हुआ था।


उदयवीर गैंग का है शार्प शूटर
पुलिस की मानें तो देवेंद्र उर्फ देवा उदयवीर गैंग का शार्प शूटर है। मार्च के अंत में दिल्ली के नजफगढ़ में ही पूर्व विधायक भरत सिंह की गोली मारकर हत्या की थी और उसके बाद से ही उदयवीर के भतीजे हेमंत के साथ फरार था। बताया गया है कि हेमंत के साथ मिलकर ही शार्प शूटर देवा गैंग का संचालन कर रहा था। दिचाऊं गांव के ही दो गैंगों में काफी समय से रंजिश चल रही है। इसी के चलते ही पूर्व विधायक भरत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब उसके भाई कृष्ण पहलवान की हत्या किए जाने को लेकर पूरा प्लान बना रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे समय रहते ही साथी सहित पकड़ने में सफलता पाई। देवा और कृष्ण ने झज्जर, मानेसर क्षेत्र से तीन कार और दो बाइक भी चोरी कर चुके हैं।



पकड़े जाने के डर से ट्रेन-बस से करता था सफर
पकड़ा गया इनामी बदमाश देवा अपने गैंग से जुड़े साथियों से मिलने के लिए गाड़ी में बैठकर कम ही जाता था, बल्कि ट्रेन और बस से सफर करता था और तय समयानुसार ही उनसे मुलाकात करता था, लेकिन पिछले काफी समय से देवा और उसके साथी कार लूट रहे थे और इन कारों का इस्तेमाल कृष्ण पहलवान की हत्या की वारदात को अंजाम देने में करना था। पूरी योजना के तहत ही वे इस काम में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed