फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime, lic officer, dead, jhajjar news

रोहतक से दिल्ली जा रही महिला अधिकारी की हादसे में मौत, तीन घायल

Sun, 09 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 09 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
कसार बाईपास के नजदीक सड़क दुर्घटना में कार सवार एलआईसी की अधिकारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। सूचना पर सेक्टर-6 चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान लेने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रोहतक के एलआईसी डिपार्टमेंट से ही मिली जानकारी अनुसार यहां तैनात महिला अधिकारी संगीता, मोनिका, रोजलीन व कार ड्राइवर आनंद शनिवार की दोपहर को रोहतक से दिल्ली जाने के लिए चले थे। जब वे कसार व पीडीएम बाईपास पुल के बीच में पहुंचे तो अचानक कार के आगे कोई पशु आ गया। उससे बचाने के चक्कर में कार असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस सड़क दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि महिला अधिकारी संगीता की अधिक चोटें आने के कारण मौत हो गई, जबकि मोनिका, राजलीन व कार ड्राइवर आनंद घायल हो गए। मोनिका को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया तो रोजलीन व आनंद को रोहतक पीजीआई में। सेक्टर-6 चौकी से जांच अधिकारी उपनिरीक्षक बलराज व मुख्य सिपाही राजेश ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में घायलों के बयान लेने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


अक्सर सभी आते थे एक साथ
संगीता व उसके साथ दोनों महिलाकर्मी भी अक्सर एक-साथ ही आफिस आती थी। रविवार को अवकाश होने के चलते वे शनिवार की दोपहर को ही एकसाथ अपने घर दिल्ली जाने के लिए कार से निकली थी, लेकिन बीच रास्ते में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें एक महिला अधिकारी की मौत हो गई और उसके साथ काम करने वाली दो अन्य घायल हो गई। जबकि कार ड्राइवर भी इसमें चोटिल हुआ है। जैसे ही रोहतक एलआईसी कार्यालय के कर्मचारियों को इस घटना का पता चला तो वे भी रोहतक पीजीआई पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed