{"_id":"57702af14f1c1bcf7379b0b2","slug":"jhajjar-crime-karoseen-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन के टैंकर समेत 3 गिरफ्तार] कालाबाजारी के लिए राजस्थान से ला रहे थे दिल्ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरोसिन के टैंकर समेत 3 गिरफ्तार] कालाबाजारी के लिए राजस्थान से ला रहे थे दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
केरोसिन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी के लिए राजस्थान से दिल्ली ले जाए जा रहे केरोसिन से भरे एक टैंकर को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने इस कार्यवाही में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
अपराध जांच झज्जर के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि अपराध जांच शाखा झज्जर की एक पुलिस टीम उपनिरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में झज्जर रेवाड़ी रोड पर गांव सिलानी बाईपास के नजदीक गश्त पर तैनात थी। टीम को सूचना मिली कि सुभाष चन्द्र निवासी सेवा धाम रोड मंडोली दिल्ली अपने टैंकर जयपुर से अवैध रूप से केरोसिन भरकर दिल्ली में सप्लाई करने का धंधा करता है। वह अभी कुछ ही देर बाद रेवाड़ी से झज्जर होता हुआ दिल्ली जाएगा। पुलिस ने तुरंत खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी झज्जर को सूचना दी। कुछ समय बाद रेवाड़ी की तरफ से एक सफेद रंग का तेल टैंकर आता दिखाई दिया। जिसे रुकवाकर चेक किया गया तो उसमें केरोसिन निकला। पूछतांछ में वह किसी भी तरह का जवाब नहीं दे पाए।
पकड़े गए तीनों आरोपियों ने सुभाष चंद्र पुत्र प्रताप सिंह निवासी सेवा धाम रोड मेन रोड मंडोली दिल्ली दूसरे ने अपना नाम मोनू पुत्र शेषनाग निवासी खानपुर हुसैनाबाद अंबेडकरनगर यूपी तथा तीसरे में अपना नाम रणविजय पुत्र रामकरण निवासी दोकबीर जिला आजमगढ़ यूपी बताया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से एक आरोपी गाड़ी के क्लीनर रणविजय को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। दो आरोपियों सुभाषचंद्र व मोनू को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।